BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना वायरस से भारत में दूसरी मौत,10 का सफल इलाज

by bnnbharat.com
March 14, 2020
in समाचार
कोरोना वायरस से भारत में दूसरी मौत,10 का सफल इलाज
Share on FacebookShare on Twitter
  • इटली की यात्रा कर लौट था महिला का बेटा
  • देश में कोरोना वायरस से अब तक  दो मौतें
  • 10 लोगों का हुआ सफल इलाज

नई दिल्ली: दिल्ली में कोरोना वायरस की पहली और देह में दूसरी शिकार एक महिला हुई है. दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में 69 साल की एक महिला की मौत कोरोना वायरस से हो गई है. इसके साथ ही इस बीमारी से अबतक देश में दो लोगों की मौत हो चुकी है. पहली मौत कर्नाटक के कलबुर्गी में हुई थी. इस शख्स की उम्र 76 साल थी और ये सउदी अरब से लौटा था.

महिला डायबिटीज और हाइपरटेंशन से थी पीड़ित

ये महिला कोरोना वायरस के साथ साथ अन्य दूसरी बीमारियों से तो पीड़ित थी.  राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा है कि महिला डायबिटीज और हाइपरटेंशन से भी जूझ रही थीं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि महिला को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था.

#CoronaVirusUpdate:

Death of a 68 yr old woman from West Delhi (mother of a confirmed case of #COVID19), is confirmed to be caused due to co-morbidity.

She has also tested positive for #COVID19.

Details at:https://t.co/MatiuSRh0a#CoronaOutbreak pic.twitter.com/yEuy0kBYXg

— Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) March 13, 2020

इटली की यात्रा कर लौट था बेटा

मृतक महिला के बारे में पूरी जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि वो पश्चिमी दिल्ली की रहने वाली थी. इस महिला का बेटे को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है. महिला का बेटा 5 से 22 फरवरी के बीच स्विटजरलैंड और इटली की यात्रा कर चुका था. ये शख्स 23 फरवरी को दिल्ली आया.

शुरुआत में इस युवक के शरीर में इस बीमारी के कोई लक्षण नहीं थे. लेकिन एक दिन के बाद उसे बुखार और कफ से जुड़ी तकलीफ हुई. 7 मार्च को ये युवक बुखार और कफ की शिकायत लेकर राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती हुआ था. जहां स्टैंडर्ड प्रक्रिया के मुताबिक उसका इलाज किया.

डॉक्टरों ने कहा कि जांच के दौरान युवक और उसकी मां दोनों को ही तेज बुखार और कफ था, इसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

9 मार्च को हुआ निमोनिया

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक महिला पहले से ही डायबिटीज और हाइपरटेंशन से जूझ रही थी. 8 मार्च को उसका सैंपल लिया गया था. 9 मार्च को उसकी तबियत और भी खराब हो गई, इसे निमोनिया हो गया. इसके बाद महिला को आईसीयू में भर्ती करा दिया गया. इस दौरान उसका कोरोना वायरस का टेस्ट भी पॉडिटिव आया. 9 मार्च से ही उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, इसके बाद उसे वेंटिलेटर सपोर्ट दिया गया था. लेकिन उनकी हालत बिगड़ती गई और 13 मार्च को उनका निधन हो गया.

इस वक्त भारत में कोरोना के 77 मरीज

बता दें कि इस मौत के साथ ही देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 2 हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के कुल मरीजों की संख्या 89 है. इसमें से 2 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 10 लोगों का इलाज कर उन्हें ठीक किया जा चुका है. इस तरह से देश में इस वक्त कोरोना वायरस के 77 केस ही बचे हैं.

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना वायरस को लेकर मुख्य सचिव ने सभी उपायुक्तों को दिया निर्देश

Next Post

ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जानलेवा हमला की कोशिश : शिवराज सिंह चौहान

Next Post
ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जानलेवा हमला की कोशिश : शिवराज सिंह चौहान

ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जानलेवा हमला की कोशिश : शिवराज सिंह चौहान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d