BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुजफ्फरपुर SKMCH में कोरोना से दूसरी मौत, दो मरीज भागे

by bnnbharat.com
July 25, 2020
in समाचार
मुजफ्फरपुर SKMCH में कोरोना से दूसरी मौत, दो मरीज भागे
Share on FacebookShare on Twitter

मुजफ्फरपुर:  एसकेएमसीएच के कोरोना वार्ड में एक और पॉजिटिव मरीज की शुक्रवार को मौत हो गई. उसे गुरुवार की रात गं’भीर हालत में भर्ती कराया गया था. 50 वर्षीय मृतक शहर के ही एक मोहल्ले का रहनेवाला था. वह शुगर की बीमा’री से भी पी’ड़ित था. अस्पताल प्रशासन ने सरकारी व्यवस्था के तहत एम्बुलेंस से शव को सिकंदरपुर श्मशान घाट भेजा, जहां परिजनों ने दाह-सं’स्कार किया. इसकी पुष्टि एसकेएमसीएच अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार शाही ने की है. उन्होंने बताया कि कोरोना वार्ड में छह नये पॉजिटिव मरीजों को भर्ती किया गया, जिनमें बैरिया की एक महिला व किशोर अस्पताल से फ’रार हो गए.

अभी कोरोना वार्ड में 22 पॉजिटिव मरीज भर्ती हैं. 18 संदिग्ध भी इलाजरत हैं. पॉजिटिव मरीजों को वार्ड 9 व 14 में भर्ती किया गया है, जबकि संदिग्धों को वार्ड एक व पांच में रखकर इलाज किया जा रहा है. अधीक्षक ने बताया कि पॉजिटिव मरीजों के इलाज के लिए डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मी 24 घंटे तैनात हैं. समय-समय पर सबकी मॉनिटरिंग की जा रही है. मालूम हो कि एसकेएमसीएच में कोरोना वार्ड शुरू होने के नौवें दिन पहले संक्रमित मरीज की मौत का मामला बीते मंगलवार को सामने आया था. मृत मरीज गोरौल के एक पूर्व सीओ के करीबी रिश्तेदार थे. वह मुजफ्फरपुर के ही रहने वाले थे.

अब तक जिले के 11 मरीजों की हो चुकी मौत

अब तक जिले के 11 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है. इसमें छह की मौत पटना में हुई है, जबकि पांच मरीजों की मौत मुजफ्फरपुर में हुई है. पटना में मरने वाले मरीज मुजफ्फरपुर से रेफर नहीं हुए थे. वे दूसरे जगह से रेफर होकर आए थे. जिले में कटरा और सकरा में भी एक-एक मरीज की मौत कोरोना से हुई थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नक्सलियों ने पोस्टरबाजी कर दहशत पैदा करने की कोशिश की

Next Post

पत्थलगड़ी आंदोलन के तीन नेता गुजरात से गिरफ्तार

Next Post
पत्थलगड़ी आंदोलन के तीन नेता गुजरात से गिरफ्तार

पत्थलगड़ी आंदोलन के तीन नेता गुजरात से गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d