BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना वैक्‍सीन की दूसरी डोज आज से शुरू

by bnnbharat.com
February 13, 2021
in समाचार
कोरोना टीका: जानें कितना होगा असर और उसकी कीमत…
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्‍ली: कोविड वैक्सीन की दूसरी खुराक आज उन लोगों को दी जाएगी, जिन्होंने 16 जनवरी को देशव्यापी इनोक्यूलेशन ड्राइव के पहले दिन टीकाकरण कराया था. एम्स के प्रमुख डॉक्‍टर रणदीप गुलेरिया और नीति आयोग के वीवी पॉल, डोज लेने वाले लोगों में सबसे पहले थे. इनके दूसरा शॉट प्राप्त करने की उम्मीद है, जिसे पहले के 28 दिन बाद लेने की आवश्यकता है.

सरकार ने शुक्रवार तक 77 लाख से अधिक स्वास्थ्य और फ्रंटलाइन श्रमिकों को वैक्सीन की पहली खुराक दी है. जिन लोगों को अभी तक कोरोना का टीका दिया गया है, उनमें से 97 प्रतिशत लोग अभी पूरी तरह से सही है.

भारत ने जुलाई तक COVID-19 के खिलाफ 30 करोड़ लोगों को टीका करने का लक्ष्य रखा है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने पहले कहा था कि भारत को 70 लाख से अधिक लोगों को टीकाकरण करने में सिर्फ 26 दिन लगे, जबकि अमेरिका को ऐसा करने में 27 दिन और यूके को 48 दिन लग गए थे.

उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक टीकाकरण किया गया है, यहां पर 8 लाख से अधिक लोगों को डोज दी गई है. इसके बाद महाराष्ट्र (6,33,519) और गुजरात (6,61,508) का नंबर आता हैं. तेरह राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों ने पंजीकृत स्वास्थ्य कर्मचारियों में से 65 प्रतिशत से अधिक टीकाकरण किया है. बिहार पंजीकृत स्वास्थ्य कर्मियों के 79 प्रतिशत से अधिक टीकाकरण करने वाला राज्‍य है.

सात राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों ने पंजीकृत स्वास्थ्य कर्मियों के 40 प्रतिशत से कम टीकाकरण की सूचना दी है. पुडुचेरी ने 17.5 फीसदी टीकाकरण का प्रदर्शन सबसे कम दर्ज किया है. मंत्रालय ने कहा कि 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों ने पिछले 24 घंटों में किसी भी मौत की सूचना नहीं दी है.

वर्तमान में दो टीके (सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशिल्ड और भारत बायोटेक की कोवाक्सिन) भारत में दिए जा रहे हैं. इसके साथ ही एक तीसरा टीका रूसी निर्मित स्पुतनिक अप्रैल में भारत में उपलब्ध होगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

13 फरवरी को क्यों मनाया जाता है ‘राष्ट्रीय महिला दिवस’…

Next Post

दूषित पानी पीने से 12 दिनों में 4 मादा हाथियों की मौत

Next Post
जंगल में मिला जंगली हाथी का शव, दांत गायब

दूषित पानी पीने से 12 दिनों में 4 मादा हाथियों की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d