BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोविड-19 वैक्सीन जिला टास्क फोर्स की दूसरी बैठक सम्पन्न

by bnnbharat.com
December 18, 2020
in समाचार
कोरोना वैक्सीन को लेकर अच्छी खबर, क्लिनिकल ट्रायल में उम्मीद जगी
Share on FacebookShare on Twitter

वैक्सीन सुरक्षित रखने, वितरण आदि बिंदुओं पर हुई विस्तृत चर्चा

मेदिनीनगर: पलामू के उपायुक्त शशि रंजन की अध्यक्षता में आज  समाहरणालय के सभागार में कोविड वैक्सीनेशन जिला टास्क फोर्स की दूसरी बैठक संपन्न हुई. बैठक में उपायुक्त ने कोरोना के लिए आने वाले संभावित वैक्सीन के सुरक्षित रखने तथा उसके वितरण तक के कार्य की समीक्षा की. बैठक में उपायुक्त ने विशेष निर्देश देते हुए कहा कि वैक्सिनेशन के संदर्भ में वैक्सिन्स को प्राप्त करने से लेकर उसे व्यक्ति को देने तक की सभी व्यावधानों का पहचान कर तैयारी सुनिश्चित करें.

बैठक के दौरान डीपीएम स्वास्थ्य दीपक कुमार ने बताया कि सरकार से प्राप्त दिशा निर्देश के आलोक में सबसे पहले हेल्थ वर्कर्स तथा फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन दी जानी है. इसके लिए जिले से 7500 व्यक्तियों की सूची बनाकर राज्य को अग्रसारित कर दी गयी है.

इसके अलावा उन्होंने बताया कि प्रखंड तथा जिला स्तर पर वैक्सिनटर्स को ट्रेनिंग दी जा चुकी है. उपायुक्त ने बताया कि संभावित वैक्सीन को 2 से 8 डिग्री सेल्सियस में रखा जाना है ऐसे में उन्होंने जिले में मौजूद सभी डीप फ्रीजर तथा अन्य आधार भूत संरचना को दुरुस्त रखने की बात कही. इसके अलावा पर्याप्त रूप में वैक्सिंग कैरियर के साथ-साथ आइस पैक रखने का निर्देश दिया.

सिविल सर्जन डॉक्टर जॉन एफ कैनेडी ने बताया कि जिले में 269 एएनएम वैक्सीनटर्स के रूप में कार्यरत हैं. इन सभी वैक्सीनटर्स को मल्टीडोज वैक्सीन लगाने के लिए ट्रेनिंग दी जा चुकी है. इसके अलावा उन्होंने वैक्सीनेशन रूम, आबजर्वेशन रूम, टीम फारमेशन फार वैक्सीनेशन आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी दी. 

उपायुक्त ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार पहले चरण में सिर्फ फ्रंटलाइन वर्कर्स का ही टीका करण होगा. उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि वे संयम रखेंगे और वर्तमान में सरकार द्वारा जारी की गई गाइड लाइन का अनु पालन करेंगे. उपायुक्त ने कहा कि आम जनों के बीच भ्रम की स्थिति उत्पन्न ना हो इसके लिए व्यापक प्रचार प्रसार करने की जरूरत है. 

पोलियो टीका करण 17 जनवरी को 

बैठक में मौजूद डब्लूएचओ की प्रतिनिधि बालिमा देवगम ने बताया कि पोलियो टीका करण के लिए 17 जनवरी 2021 को निर्धारित किया गया है. इस बार ज्यादा से ज्यादा बच्चों को टिका दिया जाए इसके लिए उपायुक्त ने आंगनबाड़ी केंद्रों को पल्स पोलियो बूथ के रूप में इस्तेमाल करने का निर्देश दिया. उन्होंने पल्स पोलियो के टीकाकरण हेतु व्यापक प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया. 

इनकी रही मौजूदगी

कोविड-19 के संभावित वैक्सीनेशन के संदर्भ में जिला टास्क फोर्स के बैठक के दौरान उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी   शशि रंजन के अलावा उप विकास आयुक्त   शेखर जमुआर, सिविल सर्जन डॉ० जॉन एफ केनेडी, डॉक्टर एमपी सिंह, डॉक्टर अनिल कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी मो० आफताब आलम, डीपीएम स्वास्थ्य दीपक कुमार, यूनिसेफ एवं डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि सहित विभिन्न प्रखण्डों से आए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सांसद, विधायक व अधिकारी अब अपनी गाड़ी के आगे नहीं लगा सकेंगे बोर्ड

Next Post

टैंकर और ट्रेलर में जोरदार टक्कर, दो की मौत

Next Post
बेकाबू हुई कार, दो बच्चों समेत चार को कुचला

टैंकर और ट्रेलर में जोरदार टक्कर, दो की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d