BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दूसरे चरण का महामुकाबलाः 20 सीटों में से बीजेपी के तीन उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने का कोई अनुभव नहीं, फिर भी मुकाबला को बना रहे दिलचस्प

by bnnbharat.com
December 6, 2019
in समाचार
दूसरे चरण का महामुकाबलाः 20 सीटों में से बीजेपी के तीन उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने का कोई अनुभव नहीं, फिर भी मुकाबला को बना रहे दिलचस्प

दूसरे चरण का महामुकाबलाः 20 सीटों में से बीजेपी के तीन उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने का कोई अनुभव नहीं, फिर भी मुकाबला को बना रहे दिलचस्प

Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः झारखंड विधानसभा का दूसरे चरण के चुनाव के चंद घंटे ही शेष हैं. शनिवार को दूसरे चरण के 20 सीटों पर चुनाव होना है. यह चुनाव राजनीतिक दलों की दिशा और दशा तय कर देगा. इन सीटों पर बीजेपी को बढ़त बनाने की चुनौती है तो झामुमो को अपना गढ़ बचाने की चुनौती है.

दूसरे चरण के छह सीटों पर बीजेपी, आजसू, कांग्रेस और जेएमएम ने ऐसे उम्मीदवार पर दावं खेला है, जिन्हें चुनाव लड़ने का कोई अनुभव ही नहीं है. लेकिन ये नये प्लेयर चुनाव को दिलचस्प बनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे.

बीजेपी ने तीन नये उम्मीदवारों पर खेला है दावं

बीजेपी ने दूसरे चरण के 20 में से तीन सीटों पर ऐसे उम्मीदवारों को उतारा है, जिन्हें चुनाव लड़ने का कोई अनुभव ही नहीं है. ये तीनों नये चेहरे बीजेपी के सीटिंग विधायकों का टिकट काट कर उतारे गए हैं. इसमें घाटशिला से लखन मार्डी हैं, जिन्हें लक्ष्मण टुडू के स्थान पर जगह दी गई है.

लक्ष्मण टुडू पिछले चुनाव में लगभग 6000 वोट से जीत हासिल की थी. अब लखन मार्डी के सामने आजसू के प्रदीप बलमुचू है. ऐसे में लखन मार्डी के लिए अपने आप को साबित करना चुनौती होगी.

जमशेदपुर पश्चिमी से सरयू राय का टिकट करने के बाद बीजेपी ने नया चेहरा देवेंद्र सिंह को उतारा है. देवेंद्र सिंह के सामने कांग्रेस के बन्ना गुप्ता मैदान में हैं. देवेंद्र सिंह को स्थापित करना भी एक चुनौती होगी.

वहीं सिमडेगा में बीजेपी की सीटिंग एमएलए विमला प्रधान का टिकट काट सदानंद बेसरा पर बीजेपी ने दावं खेला है. उनके सामने झारखंड पार्टी की आइरिन एक्का हैं.

जेएमएम ने तोरपा से संदीप गुड़िया पर खेला है दावं

जेएमएम ने तोरपा से नया चेहरा संदीप गुड़िया पर दावं खेला है. सीटिंग एमएलए पौलुस सुरीन का टिकट कटने के बाद संदीप गुड़िया को अपने आप को साबित करना चुनौती होगी, क्योंकि उनके सामने निर्दलीय लड़ रहे पौलुस सुरीन की चुनौती है.

वहीं आजसू ने तमाड़ में नया चेहरा राम दुर्लभ सिंह मुंडा पर दावं खेला है. राम दुर्लभ के सामने आजसू से झामुमो में गये विकास मुंडा के अलावा रीता देवी मुंडा, राजा पीटर और नक्सली कुंदन पाहन चुनौती बने हुए हैं. यह मुकाबला काफी दिलचस्प होने की संभावना है.

जगन्नाथपुर में कांग्रेस में नये चेहरे पर खेला है दावं

गीता कोड़ा के सांसद बनने के बाद कांग्रेस ने जगन्नाथपुर सीट से नया चेहरा पर दावं खेला है. इस सीट से कांग्रेस के सोना राम सिंकु मैदान में हैं. जिन्हें चुनाव लड़ने का कोई अनुभव नहीं है. सिंकू के सामने बीजेपी के सुधार सुंडी और आजसू के मंगल सिंह चुनौती बने हुए हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गृह मंत्रालय ने महिला सुरक्षा के लिए आवंटित किए 100 करोड़ रुपए

Next Post

चुनाव के मौसम में भाजपा के पक्ष में है हवाओं का रुख : राकेश प्रसाद

Next Post
चुनाव के मौसम में भाजपा के पक्ष में है हवाओं का रुख : राकेश प्रसाद

चुनाव के मौसम में भाजपा के पक्ष में है हवाओं का रुख : राकेश प्रसाद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d