BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विधानसभा चुनाव दूसरा चरण: 18 उम्मीदवार हैं करोड़पति, सबसे अमीर जेएमएम प्रत्याशी, 44 उम्मीदवारों पर गंभीर अपराधिक मामले

by bnnbharat.com
November 28, 2019
in समाचार
विधानसभा चुनाव दूसरा चरण: 18 उम्मीदवार हैं करोड़पति, सबसे अमीर जेएमएम प्रत्याशी, 44 उम्मीदवारों पर गंभीर अपराधिक मामले

पहले चरण में 13 सीटों के लिए  37.83लाख मतदाता 189 प्रत्याशियों के भाग्य का करेंगे फैसला

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड विधानसभा के दूसरे चरण में किस्मत आजमाने वाले 260 प्रत्याशियों में 67 पर आपराधिक मामले दर्ज हैं. इनमें 44 उम्मीदवारों ने अपने ऊपर गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए हैं.

हत्या के आरोपी भी चुनाव में खड़े हैं. सबसे अधिक संपत्ति जेएमएम के प्रत्याशी के पास है. यह जानकारी एडीआर ने अपनी रिपोर्ट में दी है.

गंभीर आपराधिक मामले दर्ज-

रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस के 6 में से 4 उम्मीदवार, जेएमएम के 14 में 7, आजसू के 12 में 5, बीजेपी के 20 में से 8 और जेवीएम के 20 में से 8 प्रत्याशियों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किए हैं. कांग्रेस के तीन उम्मीदवार, जेएमएम के 5, बीजेपी के 5, जेवीएम के 5 और आजसू के 1 प्रत्याशी ने अपने ऊपर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज होने की बात कही है.

हत्या का केस भी दर्ज-

महिलाओं पर अत्याचार के मामले 4 प्रत्याशियों ने घोषित किए हैं. इनमें से एक के ऊपर बलात्कार से संबंधित मामला दर्ज है. 4 उम्मीदवारों ने अपने ऊपर हत्या से संबंधित मामले दर्ज होने की बात कही है. हत्या के प्रयास करने के मामले 8 उम्मीदवारों पर दर्ज हैं. 3 प्रत्याशियों ने अपने ऊपर दोष सिद्ध होने की जानकारी दी है.

करोड़पति प्रत्याशी-

चुनाव में खड़े प्रत्याशियों में 18 करोड़पति हैं. बीजेपी के 10, जेएमएम के 7, कांग्रेस के 2, आजसू के 3, जेवीएम के 4 प्रत्याशी करोड़पति हैं. इनकी संपत्ति एक करोड़ रुपये से अधिक है.

सबसे अधिक संपत्ति-

घाटशिला से जेएमएम के प्रत्याशी रामदास सोरेन सबसे अधिक संपत्ति के मालिक हैं. उनके पास 9.60 करोड़ से अधिक की संपत्ति है. जमशेदपुर पूर्वी से खड़े जेवीएम प्रत्याशी अभय सिंह के पास 9.19 करोड़ से अधिक की संपत्ति है. झारखंड पार्टी के सिमडेगा उम्मीदवार रेजी डुंगडुंग के पास 8.97 करोड़ से अधिक की संपत्ति है.

सबसे कम संपत्ति‍-

सबसे कम संपत्ति के मालिक कांग्रेस के प्रत्याशी हैं. मझगांव सीट से खड़े कांग्रेस प्रत्याशी माधव चंद्र कुनकल के पास दो हजार रुपये की संपत्ति है. चाईबासा से खड़ी कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पा सिंकू ने सात हजार रुपये संपत्ति होने की बात कही है. इसी तरह खरसावां सीट से खड़े कांग्रेस प्रत्याशी अजय होनहागा ने सात हजार रुपये से अधिक की संपत्ति का मालिक होने की बात कही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दिव्यांग मतदाताओं को बताया गया मतदान का महत्व

Next Post

झाविमो प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने कई पंचायतों में किया चुनावी दौरा

Next Post
झाविमो प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने कई पंचायतों में किया चुनावी दौरा

झाविमो प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने कई पंचायतों में किया चुनावी दौरा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d