रांची: रेलवे ने रांची से नई दिल्ली और मुम्बई जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए दो ट्रेनें चलाने की मंजूरी दी हैं. रांची से दिल्ली के लिए दूसरी राजधानी ट्रेन पंद्रह दिसंबर से सप्ताह में दो दिन चलायी जाएगी.
यह ट्रेन बुधवार और शनिवार को बोकारो होते हुए नई दिल्ली जाएगी. जानकारी हो कि अभी एक राजधानी ट्रेन गुरूवार और रविवार को बरकाकाना होते हुए नई दिल्ली जाती है.
दूसरी राजधानी ट्रेन चालू होने से यात्रियों को लम्बी वेटिंग लिस्ट से निजात मिलेगी. वहीं, दूसरी ट्रेन रांची एलटीटी एक्सप्रेस सोलह दिसंबर से शुरू होगी. यह ट्रेन रांची से यात्रियों को लेकर मुम्बई जाएगी.

