रांची: वेल्लोर से 1200 यात्रियों को लेकर स्पेशल ट्रेन रांची के हटिया स्टेशन पहुंची. इस ट्रेन में करीब 1200 यात्री सवार थे. जिसमें रांची के 147 और धनबाद के 200 यात्री समेत पूरे राज्य के अलग-अलग जिलों के यात्री शामिल थे.
ट्रेन से यात्रियों के उतरने के बाद उनकी स्कैनिंग की गयी. इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा गया. जांच के बाद सभी लोगों को क्वारंटाइन में भेज दिया गया है. इससे पहले भी मरीजों को लेकर विगत शुक्रवार को वेल्लोर से एक विशेष ट्रेन रांची पहुंची थी.

