BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सचिव और सीईओ ने किया स्मार्ट सिटी परिसर का निरीक्षण, दिये कई निर्देश

by bnnbharat.com
December 3, 2019
in समाचार
सचिव और सीईओ ने किया स्मार्ट सिटी परिसर का निरीक्षण, दिये कई निर्देश

सचिव और सीईओ ने किया स्मार्ट सिटी परिसर का निरीक्षण, दिये कई निर्देश

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अजय कुमार सिंह और रांची स्मार्ट सिटी कार्पोरेशन लिमिटेड के सीईओ शशि रंजन ने मंगलवार को एचईसी क्षेत्र में बन रहे स्मार्ट सिटी परिसर का निरीक्षण किया. परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली. इस क्रम में विभागीय सचिव और सीईओ ने इंटीग्रेटेड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के तहत बन रहे सड़क, ड्रिंकिंग वाटर पाइप लाइन, सीवरेज पाइप लाइन, स्टॉर्म वाटर पाइप लाइन, री साइकिल वाटर पाइप लाइन के साथ-साथ इलेक्ट्रिक लाइन का भी जायजा लिया.

निर्माण कंपनी एल एंड टी द्वारा किए जा रहे कार्यों को सराहा. समय पर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया. इसके साथ ही सचिव ने एल एंड टी द्वारा बनाये गये टेस्टिंग लैब का भी निरीक्षण किया. उन्होंने निर्देश दिया कि विभाग द्वारा जिन अन्य परियोजनाओं का काम किया जा रहा है, वहां भी ऐसा टेस्टिंग लैब की व्यवस्था की जाए, ताकि परियोजनाओं की गुणवत्ता अव्वल दर्जे की रहे.

सचिव और सीईओ ने कमांड कंट्रोल एंड कम्युनिकेशन सेंटर के कंट्रोल रूम का जायजा लिया और कई निर्देश दिये. विभागीय सचिव ने कहा कि ट्रैफिक सर्विलांस, मौसम और स्वास्थ्य सेवा के साथ-साथ नगरपालिका सेवा से जुड़े विभिन्न प्रकार के टैक्स और अन्य कार्यों के लिए सेंटर काम करेगा. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अधिक से अधिक जनता से जुड़ी समस्याओं के समाधान के रूप में यह सेंटर काम करें, इस पर फोकस करें. जनवरी माह में इसका उद्घाटन भी किये जाने की उम्मीद है.
निरीक्षण के दौरान विभागीय सचिव और स्मार्ट सिटी के सीईओ के साथ-साथ जुडको के पीडीटी रमेश कुमार, स्मार्ट सिटी के जीएम राकेश कुमार नंदक्योलियार, जुडको के जीएम बीके राय, एलएनटी के प्रोजेक्ट मैनेजर हर्ष प्रताप सिंह के साथ-साथ स्मार्ट सिटी और जुडको के कई पदाधिकारी मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भाकपा माओवादियों ने लगाया पोस्टर, बताया कुंदन को गद्दार

Next Post

शिक्षण को रोजगारपरक बनाये, जरूरत हो तो नया ट्रेड शामिल करेः मुख्य सचिव

Next Post
शिक्षण को रोजगारपरक बनाये, जरूरत हो तो नया ट्रेड शामिल करेः मुख्य सचिव

शिक्षण को रोजगारपरक बनाये, जरूरत हो तो नया ट्रेड शामिल करेः मुख्य सचिव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d