दिल्ली: दिल्ली की सीमाओं पर किसान डटे हुए हैं. किसानों का आंदोलन जारी है. किसानों ने कल यानी 8 दिसंबर को भारत बंद का ऐलान किया है. भारत बंद से पहले गौतम बुद्धनगर में धारा 144 लागू कर दी गई है.
गौतमबुद्ध नगर प्रशासन ने कोरोना महामारी का हवाला देते हुए धारा 144 लागू की है, जो दो जनवरी 2021 तक लागू रहेगी. इस दौरान नोएडा में बिना इजाजत के जुलूस नहीं निकाला जा सकता है और न कोई चक्काजाम कर सकेगा.

