BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राजस्थान में धारा 144 लागू, इंटरनेट और अखबार पर भी बैन

by bnnbharat.com
October 9, 2019
in समाचार
राजस्थान में धारा 144 लागू, इंटरनेट और अखबार पर भी बैन

Section 144 implemented in Rajasthan, Internet and newspaper banned

Share on FacebookShare on Twitter

टोंक: राजस्थान के टोंक जिले के मालपुरा कस्बे में बीती शाम विजयादशमी के जुलूस के समय अराजक तत्‍वों द्वारा किए गए पथराव के बाद वहां बिगड़े हालात के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने सुबह 6 बजे से आगामी घोषणा तक कर्फ्यू लगा दिया है. पुलिस और प्रशासन ने यहां रात 12 बजे के बाद से ही सभी कंपनियों की इंटरनेट सेवाओं को आगामी 48 घंटे के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया है. इसके साथ ही सुबह कस्बे में अख़बारों के वितरण पर रोक लगाते हुए रोडवेज़ बसों से पहुंचे अखबारों के बंडलों को अपने कब्ज़े में ले लिया है.

जिला प्रशासन और पुलिस ने नगर पालिका के कर्मचारियों की मदद से आज (बुधवार) सवेरे लगभग 4.30 बजे रावण का दहन भी संपन्न करवा दिया है. इस दौरान लोगों का किसी तरह का विरोध न हो पाए, इसके मद्देनज़र पूरे दशहरा मैदान को सुरक्षाबलों के जवानों ने अपनी सुरक्षा में ले लिया है. इसके बाद कलेक्टर के.के. शर्मा व एसपी आदर्श सिद्धू की मौजूदगी में पालिका कर्मचारियों द्वारा रावण का दहन कर दिया गया है.

जुलूस के समय मची भगदड़

ग़ौरतलब है कि बीती शाम विजयादशमी के जुलूस पर उपद्रवियों द्वारा उस समय पथराव कर दिया गया था, जिस वक्‍त एक समाज के लोगों द्वारा जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत और सम्मान किया जा रहा था. इस घटना के बाद जुलूस में भगदड़ मच गई थी. मौके पर मौजूद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने जैसे तैसे श्रद्धालुओं को दशहरा मैदान तक पहुंचाया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

फीकी रहेगी इस धनतेरस सोने की चमक, 50 फीसदी तक घट सकती है खरीदारी

Next Post

मुंबई की लोकल ट्रेन में लगी आग, रेलवे स्टेशन को कराया गया खाली

Next Post
मुंबई की लोकल ट्रेन में लगी आग, रेलवे स्टेशन को कराया गया खाली

मुंबई की लोकल ट्रेन में लगी आग, रेलवे स्टेशन को कराया गया खाली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d