BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रजरप्पा महोत्सव: सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम- उपायुक्त

by bnnbharat.com
February 26, 2020
in समाचार
रजरप्पा महोत्सव: सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम- उपायुक्त

रजरप्पा महोत्सव: सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम- उपायुक्त

Share on FacebookShare on Twitter

रामगढ़: आज दिनांक 26 फरवरी 2020 को जिला समाहरणालय सभागार में उपायुक्त संदीप सिंह की अध्यक्षता में रजरप्पा महोत्सव 2020 हेतु प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया.

प्रेस वार्ता के दौरान जिले के विभिन्न मीडिया संस्थानों के पत्रकारों से बात करते हुए उपायुक्त ने कहा कि रजरप्पा महोत्सव 2020 हेतु सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है. रजरप्पा महोत्सव 2020 को भव्य बनाने हेतु प्रशासन द्वारा लगभग सभी क्षेत्रों में विशेष रूप से कार्य किया गया है.

रजरप्पा महोत्सव 2020 का उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा किया जाएगा, जिसके बाद दो दिवसीय रजरप्पा महोत्सव में कई तरह के मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे. महोत्सव में पद्मश्री मधु मंसूरी हंसमुख द्वारा स्वागत गीत के माध्यम से प्रस्तुति दी जाएगी. जिसके बाद गीत, नृत्य, नाटक, कविता आदि से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा.

कार्यक्रम को और भी मनोरंजक रूप देने के लिए बॉलीवुड की मशहूर गायिका शिल्पा राव 29 फरवरी एवं मशहूर गायक हिमेश रेशमिया 1 मार्च को स्टेज परफॉर्मेंस देंगे.

प्रेस वार्ता के दौरान उपायुक्त ने कहा कि रजरप्पा महोत्सव 2020 के दौरान मां छिन्नमस्तिका सिद्ध पीठ रजरप्पा के धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहलू पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा. साथ ही साथ झारखंड में पर्यटन का विकास धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयाम विषय पर सेमिनार का भी आयोजन किया जाएगा.

सुरक्षा विषय पर बात करते हुए सिंह ने कहा कि रजरप्पा महोत्सव हेतु पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल सभी जगहों पर तैनात रहेंगी एवं आधुनिक माध्यमों का इस्तेमाल कर भी चप्पे-चप्पे पर तथा हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी.

प्रेस वार्ता के दौरान उप विकास आयुक्त संजय सिन्हा, डीपीओ विजय कुमार बेक, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी शशांक शेखर मिश्रा, जिले के विभिन्न मीडिया संस्थानों के पत्रकारों सहित कई अन्य उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

थैलेसीमिया, सिकल सेल अनीमिया एवं हीमोफिलिया डे केयर सेंटर बनकर तैयार, बन्ना गुप्ता करेंगे उद्घाटन

Next Post

सड़क नेटवर्क को बढ़ाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: आलमगीर आलम

Next Post
सड़क नेटवर्क को बढ़ाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: आलमगीर आलम

सड़क नेटवर्क को बढ़ाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: आलमगीर आलम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d