BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मां वैष्णो देवी के भवन के साथ धर्मनगरी में सुरक्षा चाक चौबंद

प्रशासन हुआ सतर्क, निरंतर गश्त जारी

by bnnbharat.com
June 21, 2020
in समाचार
मां वैष्णो देवी के भवन के साथ धर्मनगरी में सुरक्षा चाक चौबंद
Share on FacebookShare on Twitter

जम्मू:  पाकिस्तानी सेना की ओर से संघर्षविराम का उल्लंघन, आतंकी घुसपैठ  और गलवां में चीन की हिमाकत के बाद विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मां वैष्णो देवी भवन सहित धर्मनगरी में सुरक्षा चाक चौबंद कर दी गई है. पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीमों का गठन किया गया है, जो कस्बे सहित आसपास के गांवों और त्रिकुटा व देवा माई के जंगलों में निरंतर गश्त कर रहे हैं.

मां वैष्णो देवी के भवन के साथ धर्मनगरी व आसपास के क्षेत्रों में पूरी तरह से शांति बनी रहे, इसके लिए एसएसपी रियासी रश्मि वजीर के निर्देशों पर एसपी कटरा अमित भसीन तथा एसडीपीओ कुलजीत सिंह के नेतृत्व में एसएचओ कटड़ा सुनील शर्मा  के नेतृत्व में विभिन्न टीमों का गठन किया गया है, जो निरंतर गश्त जारी रखे हैं.
व्यापारिक प्रतिष्ठान काफी हद तक खुल चुके हैं. लेकिन धार्मिक स्थल अभी बंद रहने के चलते श्रद्धालु घरों में ही पूजा-अर्चना कर पा रहे हैं. मां वैष्णो देवी यात्रा भी बंद है. यात्रा बंद रहने से धर्मनगरी का अधिकतर व्यापार भी प्रभावित हुआ है.

इस बीच पाकिस्तान द्वारा सीमा पर की जा रही गोलीबारी और चीन द्वारा की जारी हिमाकत के चलते पूरी सतर्कता बरती जा रही है. पुलिस व सीआरपीएफ की संयुक्त टीमें नजर बनाएं हुए हैं. प्रत्येक टीम में करीब 15 जवान सीआरपीएफ़ 06 बटालियन के और पुलिस के जवान शामिल हैं.

एसपी कटरा व एसडीपीओ ने कहा कि पुलिस व सीआरपीएफ़ सुरक्षा को सुनिश्चित बनाने में जुटी है. कोरोना महामारी को लेकर भी गांवों में जाकर ग्रामीणों को जागरूक कर रहे हैं. साथ ही गांवों में स्थापित विलेज डिफेंस कमेटी के सदस्यों से संपर्क बनाए हुए हैं, ताकि वैष्णो देवी भवन के साथ ही धर्मनगरी में शांति बनी रहे.

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सूर्य ग्रहण पर लोगों ने गंगा में लगायी आस्था की डुबकी

Next Post

बेतिया : शिकारपुर थाना के 25 पुलिसकर्मियों का कोविड 19 टेस्ट सैम्पल लिया गया

Next Post
बेतिया : शिकारपुर थाना के 25 पुलिसकर्मियों का कोविड 19 टेस्ट सैम्पल लिया गया

बेतिया : शिकारपुर थाना के 25 पुलिसकर्मियों का कोविड 19 टेस्ट सैम्पल लिया गया

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d