BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गुजरात में आतंकी हमले की आशंका कांडला बंदरगाह पर हाई अलर्ट

by bnnbharat.com
August 29, 2019
in समाचार
गुजरात में आतंकी हमले की आशंका कांडला बंदरगाह पर हाई अलर्ट
Share on FacebookShare on Twitter

पाकिस्तानी कमांडो के गुजरात में सांप्रदायिक अशांति या आतंकी हमले की आशंका के मद्देनजर कांडला बंदरगाह पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, आतंकी समुद्री मार्ग से कच्छ क्षेत्र के माध्यम से भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ कर सकते हैं। इनपुट के बाद अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ बीएसएफ और भारतीय तटरक्षक बलों को हाई अलर्ट कर दिया गया है। खबर है कि पाकिस्तान प्रशिक्षित एसएसजी कमांडो या आतंकी छोटी नौकाओं का उपयोग करके कच्छ की खाड़ी और सर क्रीक क्षेत्र में घुसपैठ करने के प्रयास में हैं। इलाके में सतर्कता और गश्त बढ़ाई जा रही है।

कुछ समय पहले सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गुजरात के कच्छ जिले के पास भारत-पाक सीमा से लगते हरामी नाला क्रीक क्षेत्र से पाकिस्तान की मछली पकड़ने वाली दो खाली नौकाओं को बरामद किया था। इन नौकाओं को जब्त करने के बाद बीएसएफ ने सर्च अभियान शुरू किया, लेकिन नाव सहित ही इलाके से अभी तक किसी भी प्रकार की कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली है।

एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार सुबह 6:30 बजे जब बीएसएफ की पेट्रोलिंग पार्टी इस इलाके में गश्त कर रही थी तभी उसे एकल इंजन वाली पाकिस्तान की मछली पकड़ने वाली दो नावें हरामी नाला के पास दिखाई दीं। नावों को जब्त करने के बाद बीएसएफ ने इलाके में गहन जांच अभियान चलाया, लेकिन उसे कुछ संदिग्ध नहीं मिला।

ये पहला मामला नहीं है, जब पाकिस्तानी नौका इस तरह से मिली है। पहले भी कई बार मछली पकड़ने वाली पाकिस्तानी नौकाओं को पकड़ा जा चुका है। इस साल मई में भी इसी जगह पाकिस्तानी नौका को सुरक्षा बलों ने पकड़ा था।

भारत-पाक सीमा से लगे कच्छ के सरक्रीक में ‘हरामी नाला’ है। आम लोगों के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबंधित इस क्षेत्र में आठ किमी लंबा खतरनाक दलदल है। यह वॉटर चैनल करीब 500 वर्ग किमी में फैला है। पिछले कुछ वषों में यह इलाका पाकिस्तानी मछुआरों द्वारा जल सीमा के उल्लंघन का गवाह रहा है। पाक ने इस विवादित क्रीक क्षेत्र को दो किलोमीटर लंबी और 50 मीटर चौड़ी एक कृत्रिम चैनल खोदकर मिला लिया है।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

इंद्राणी मुखर्जी ने कहा… पी. चिदंबरम की गिरफ्तारी अच्छी खबर है

Next Post

राज्यमंत्री सुनील भराला ने कहा ,योगी के कार्यकाल में बन जाएगा राममंदिर

Next Post
राज्यमंत्री सुनील भराला ने कहा ,योगी के कार्यकाल में बन जाएगा राममंदिर

राज्यमंत्री सुनील भराला ने कहा ,योगी के कार्यकाल में बन जाएगा राममंदिर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d