BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सुरक्षाबलों ने ढ़ेर किए 4 आतंकी, सेना का सर्च ऑपरेशन जारी

by bnnbharat.com
March 15, 2020
in Uncategorized
सुरक्षाबलों ने ढ़ेर किए 4 आतंकी, सेना का सर्च ऑपरेशन जारी
Share on FacebookShare on Twitter

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आज सुरक्षाबलों के साथ आतंकियों की मुठभेड़ चल रही है. इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने हिजबुल मुजाहिद्दीन और लश्कर-ए-तैयबा के 4 आतंकियों को ढ़ेर कर दिया है. खबर है कि सुरक्षाबलों को अनंतनाग स्थित वटरीगाम में आतंकियों के छुपे होने की खबर मिली थी. जिसके बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया और आतंकियों ने अपने आपकों घिरा देखकर सुरक्षाबलों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी. वहीं, जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने 4 आतंकियों को ढ़ेर कर दिया.

वहीं इससे पहले उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड में एक आतंकवादी मारा गया था. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बारामूला के राफियाबाद में आतंकवादियों के छिपे होने की एक गुप्त सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने एक तलाशी अभियान चलाया और एक चेक पाइंट पर एक व्यक्ति का पीछा किया. सूत्रों ने बताया कि जब इस व्यक्ति को चेक पाइंट पर रोका गया जो उसने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी. सुरक्षा बलों ने जवाबी कारवाई की और इसी दौरान वह मारा गया. उसकी पहचान मुदसिर अहमद भट के तौर पर की गई है और उसने पिछले हफ्ते ही इस तरह की गतिविधियां शुरू की थी.

कोरोना वायरस: ओलंपिक गेम प्लान के अनुसार होगा: शिंजो आबे

वहीं इससे पहले जम्मू-कश्मीर के बड़गाम जिले में बुधवार को पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद के एक माड्यूल का भंडाफोड़ कर उसके तीन सहयोगियों को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार किए गए आतंकियों से हथियार एवं गोला-बारूद भी बरामद किए. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस और राष्ट्रीय राइफल्स ने एक संयुक्त अभियान में जैश-ए-मोहम्मद के तीन सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया, जो बड़गाम के चादुरा में सक्रिय थे.

उन्होंने बताया कि जैश-ए-मोहम्मद के दो सहयागियों की पहचान दोन्नीवारी निवासी दिलवर सोफी और मागरेयपुरा निवासी समीर यूसुफ गनी के रूप में हुई है जबकि तीसरे सहयोगी की पहचान सुरक्षा कारणों से उजागर नहीं की गई है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये तीनों पिछले कुछ महीनों से क्षेत्र में सक्रिय थे और आतंकवादियों को आश्रय और लॉजिस्टिक सहायता पहुंचाने समेत विभिन्न विध्वंसक गतिविधियों में शामिल थे. उनके द्वारा किये गये खुलासे के बाद हथियार, गोला-बारूद और अन्य विध्वंसक सामग्रियां बरामद की गई हैं. उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और इस संबंध में आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ये कैसी व्यथा… अंतिम संस्कार के लिए पड़ा रहा शव, परिजन नहीं दे पाए कंधा

Next Post

जीआरपी थाना प्रभारी के नेतृत्व में चलाया जागरूकता अभियान

Next Post
जीआरपी थाना प्रभारी के नेतृत्व में चलाया जागरूकता अभियान

जीआरपी थाना प्रभारी के नेतृत्व में चलाया जागरूकता अभियान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d