BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सुरक्षा बलों ने आतंकी ठिकाना किया ध्वस्त, भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद

by bnnbharat.com
December 1, 2019
in समाचार
सुरक्षा बलों ने आतंकी ठिकाना किया ध्वस्त, भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद
Share on FacebookShare on Twitter

जम्मू कश्मीर: उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के डालरी के घने जंगलों में सुरक्षा बलों ने बिते कल आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया. इसके साथ ही आतंकियों के बड़े हमले की साजिश को नाकाम करने में सफलता मिली है. 32 आरआर (राष्ट्रीय राइफल्स), स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और सीआरपीएफ की 92 बटालियन द्वारा संयुक्त ऑपरेशन चलाकर आतंकियों की इस नापाक हरकत का बड़ा खुलासा हुआ है.

सुरक्षा बलों को इलाके में आतंकियों के मौजूद होने की सूचना मिली थी. इस सूचना पर 32 राष्ट्रीय राइफल्स और एसओजी की ओर से घने जंगलों में सर्च आपरेशन शुरू किया गया. इस दौरान सुरक्षा बलों ने आतंकियों का ठिकाना खोज निकाला. तलाशी के दौरान पाया गया कि यहां पांच आतंकियों के छिपने का ठिकाना था.

तलाशी में यहां से दो एके 47 राइफल, आरपीजी-तीन, एके 47 की 2000 गोलियां, तीन वायरलेस सेट, गर्म कपड़े तथा युद्ध जैसे अन्य सामान बरामद किए गए. बताते हैं कि सुरक्षा बलों के पहुंचने से पहले ही आतंकियों ने ठिकाने को छोड़ दिया था. पुलिस ने बताया कि यह ऑपरेशन सुबह शुरू किया गया था, जो दोपहर बाद हथियारों का जखीरा बरामद होने के साथ खत्म हुआ.

बरामद हथियारों के जखीरों से यह स्पष्ट होता है कि आतंकी किसी बड़े हमले को अंजाम देने की फिराक में थे.

पुलिस ने बताया कि इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है ताकि आतंकियों के किसी भी मूवमेंट को ट्रैक कर उन्हें मार गिराया जा सके.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अज्ञात युवक का शव बरामद

Next Post

राहुल गांधी 2 को सिमडेगा में, अमित शाह की चक्रधरपुर व बहरागोड़ा में रैली

Next Post
राहुल गांधी 2 को सिमडेगा में, अमित शाह की चक्रधरपुर व बहरागोड़ा में रैली

राहुल गांधी 2 को सिमडेगा में, अमित शाह की चक्रधरपुर व बहरागोड़ा में रैली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d