BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने आतंकवादी को मार गिराया, ऑपरेशन जारी

by bnnbharat.com
June 18, 2020
in Uncategorized
मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने आतंकवादी को मार गिराया, ऑपरेशन जारी

मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने आतंकवादी को मार गिराया, ऑपरेशन जारी

Share on FacebookShare on Twitter

श्रीनगर: सुरक्षा बलों ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में एक आतंकवादी को मार गिराया. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा बलों ने आतंकियों की मौजूदगी के बारे में जानकारी प्राप्त करने के बाद आज सुबह दक्षिण कश्मीर में पुलवामा के पंपोरी इलाके में मिज में घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया. आतंकवादियों ने सर्च ऑपरेशन के दाैरान सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की. इसके बाद देखते ही देखते सर्च ऑपरेशन एक मुठभेड़ में बदल गया. भारतीय सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की. इस दाैरान एक आतंकवादी को मार गिराया गया है. वहीं बीते मंगलवार को सुरक्षा बलों ने शोपियां जिले में, दक्षिण कश्मीर में भी तीन आतंकवादियों को मार गिराया.

दो एके राइफल और एक इंसास राइफल बरामद की गई

मुठभेड़ स्थल से दो एके राइफल और एक इंसास राइफल बरामद की गई. इसके पहले बीते शनिवार को कुलगाम जिले में दो आतंकवादी मारे गए थे. आधिकारिक अनुमान के मुताबिक इस साल केंद्र शासित प्रदेश में विभिन्न संगठनों के एक दर्जन से अधिक शीर्ष कमांडरों सहित 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए हैं. अधिकारियों ने कहा कि अप्रैल में 28 आतंकवादी मारे गए थे, जबकि पिछले पखवाड़े में 22 मारे गए. अधिकारियों ने कहा कि जनवरी और मई में 18 आतंकवादियों को ढेर किया. फरवरी और मार्च में सात-सात को आतंकियों का खात्मा किया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रोहिणी कोर्ट की तीसरी मंजिल पर लगी भीषण आग

Next Post

आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल गौरव दयाल ने जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण

Next Post
आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल गौरव दयाल ने जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण

आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल गौरव दयाल ने जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d