BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सुरक्षा बलों ने इनामी नक्सली को मुठभेड़ में मार गिराया

by bnnbharat.com
April 20, 2021
in समाचार
सुरक्षा बलों ने इनामी नक्सली को मुठभेड़ में मार गिराया
Share on FacebookShare on Twitter

दंतेवाड़ा: 20 अप्रैल छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने एक इनामी नक्सली को मुठभेड़ में मार गिराया है.

दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नीलवाया गांव के जंगल में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में मलांगेर एरिया कमेटी के सदस्य कोसा उर्फ गोन्चे को मार गिराया है. कोसा के सर पर पांच लाख रूपए का इनाम है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को नीलवाया गांव के जंगल में नक्सली गतिविधि की जानकारी मिली थी. जानकारी के बाद सोमवार की रात डीआरजी के लगभग 40 जवानों को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था.

उन्होंने बताया कि दल जब आज सुबह नीलवाया गांव के करीब पहुंचा, तब नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी. इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए. बाद में सुरक्षा बलों ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां से एक नक्सली का शव, 9 एमएम का एक पिस्टल, एक भरमार बंदूक, बारूदी सुरंग और अन्य सामान बरामद किया गया.

उन्होंने बताया कि नक्सली कोसा के खिलाफ क्षेत्र में कई नक्सली घटनाओं में शामिल होने का आरोप है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बेकाबू कोरोना: DC ने लोगों से मांगा सहयोग, कहा- हालात बेहद चुनौतीपूर्ण, लेकिन घबराएं नहीं, हेल्पलाइन नंबर का करें उपयोग

Next Post

मौसम अलर्ट: छाए रहेंगे बादल, गर्जन के साथ हो सकती है बारिश

Next Post
मौसम अलर्ट: 48 घंटों तक कोई खास बदलाव नहीं

मौसम अलर्ट: छाए रहेंगे बादल, गर्जन के साथ हो सकती है बारिश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d