जम्मू: जम्मू-कश्मीर में पुलवामा हमले की दूसरी बरसी पर ऐसे ही हमले की आतंकियों की साजिश को सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया है. सुरक्षा बलों ने यहां जम्मू में एक बस स्टैंड के पास रविवार को 7 किलोग्राम विस्फोटक बरामद किया है. इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक के पीछे आतंकियों की कोई बड़ी साजिश का अंदाजा मिलता है.
हालांकि सुरक्षा बलों की ओर से इस बारे में फिलहाल विस्तृत जानकारी का इंतजार है. वहीं जम्मू कश्मीर इस संबंध में आज शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके विस्तार से जानकारी देंगे.

