BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अमिताभ बच्चन के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई

by bnnbharat.com
February 20, 2021
in समाचार
अमिताभ बच्चन के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई:- पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के बढ़ते दामों को लेकर महाराष्ट्र (Maharashtra) कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले (Nana Patole) ने अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) पर निशाना साधा था. पटोले के बयान के बाद बच्चन के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. वहीं, कांग्रेस नेता ने साफ कर दिया है कि वे अपनी कही हुई बात से पीछे नहीं हटेंगे और अभिनेताओं का विरोध जारी रखेंगे. पटोले ईंधन के बढ़ते दामों पर बॉलीवुड अभिनेताओं की चुप्पी को लेकर नाराज थे.

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, नाना पटोले के बयान के बाद अमिताभ बच्चन के आवास जलसा के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई है. पटोले ने दोनों अभिनेताओं को धमकी दी थी कि वे राज्य में उनकी फिल्मों की शूटिंग नहीं होने देंगे.शनिवार को पटोले ने कहा ‘हम पीछे नहीं हटेंगे. हम उन्हें जहां भी देखेंगे या जहां भी उनकी फिल्म रिलीज होगी, वहां काले झंडे दिखाएंगे.’ उन्होंने कहा है कि हम सभी लोकतांत्रिक तरीको का सहारा लेंगे. कांग्रेस नेता ने कहा ‘हम गोडसे वाले नहीं गांधी वाले हैं.’

हालांकि, इस दौरान उन्होंने अपने बयान पर सफाई दी है. उन्होंने दावा किया है कि बयान अक्षय कुमार और अमिताभ बच्चन के खिलाफ नहीं था. पत्रकारों से बातचीत के दौरान पटोले ने कहा ‘मैंने अक्षय कुमार और अमिताभ बच्चन के खिलाफ नहीं, बल्कि उनके काम के खिलाफ बोला है.’ उन्होंने कहा वे वास्तविक हीरो नहीं हैं. अगर वे होते, तो लोगों के कष्टों के दौरान उनके साथ खड़े होते.’ उन्होंने कहा ‘अगर वे कागज के शेर बने रहना चाहते हैं, तो हमें कोई परेशानी नहीं है.’

गुरुवार को भंडारा में नाना पटोले ने अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार समेत बॉलीवुड कलाकारों से सवाल किया कि संप्रग सरकार (UPA Government) में ईंधन की बढ़ती कीमतों पर ट्वीट करने वाले ये कलाकार अब चुप क्यों हैं. उन्होंने आरोप लगाए हैं कि दोनों कलाकार पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार के वक्त बहुत ट्वीट करते थे. लेकिन मोदी सरकार को लेकर कुछ नहीं कह रहे हैं.

बीजेपी प्रवक्ता राम कदम ने पटोले के बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने कांग्रेस नेता पर अभिनेताओं को धमकाने का आरोप लगाया है. उन्होंने ट्विटर पर पटोले का वीडियो शेयर कर लिखा ‘कांग्रेस नेताओं की दिन दहाडे़ अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार को धमकी, क्या ये सम्मानित कलाकार देश के हित में ट्वीट करे यह अपराध है? क्या हो गया है कॉंग्रेस नेताओं को? वे याद रखे देश के साथ खडे़ रहनेवाले हर एक के साथ सारा देश खड़ा है.’

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

समय प्रबंधन के द्वारा ही हम अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं ….डॉ गोपाल पाठक

Next Post

इलेक्ट्रिक पोल से टकराया एयर इंडिया का विमान, बाल-बाल बचे यात्री

Next Post
इलेक्ट्रिक पोल से टकराया एयर इंडिया का विमान, बाल-बाल बचे यात्री

इलेक्ट्रिक पोल से टकराया एयर इंडिया का विमान, बाल-बाल बचे यात्री

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d