BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सीएम हेमंत सोरेन की सुरक्षा बढ़ाई गई, सीआइडी ने स्वीट्जरलैंड और जर्मनी के होस्ट सर्वरों के मालिक को मेल भेज कर विस्तृत जानकारी मांगी

by bnnbharat.com
July 19, 2020
in Uncategorized
सीएम हेमंत सोरेन की सुरक्षा बढ़ाई गई, सीआइडी ने स्वीट्जरलैंड और जर्मनी के होस्ट सर्वरों के मालिक को मेल भेज कर विस्तृत जानकारी मांगी
Share on FacebookShare on Twitter

खास बातें:-

  • जवानों की संख्या में बढ़ोत्तरी, दिए गए विशेष निर्देश

  • अनजान चेहरों की गतिविधियों पर नजर रखने का आदेश

  • सीएम आवास में लगे सुरक्षा उपकरणों की हुई जांच

रवि,

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सुरक्षा बढा दी गई है. उनकी सुरक्षा पहले से ही जेड प्लस है. इसमें जवानों की संख्या बढ़ा दी गई है. वीवीआइपी सुरक्षा की निगरानी करने वाली एजेंसी ने समीक्षा के बाद ये निर्देश जारी किया है. सीएम को धमकी भरे ई-मेल मिलने के बाद साइबर थाना में जो मामला दर्ज किया गया है. उसका अनुसंधान सीआइडी कर रही है. सीआइडी ने स्वीटजरलैंड और जर्मनी के होस्ट सर्वरों के मालिक को मेल भेज कर विस्तृत जानकारी मांगी है. शनिवार तक इसका जवाब नहीं मिला है. अनुसंधान करने वाले अफसरों का दावा है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा. इसके लिए दूसरे साइबर विशेषज्ञों की भी मदद ली जा रही है. बता दें कि सीएम को बिजनेस मैन एट टूटा डॉट आइओ से धमकी भरे दो ई-मेल भेजे गए हैं.

यह मिला है निर्देश

जिन जवानों को सीएम की सुरक्षा में लगाया गया है या जो पहले से लगे हैं, उन्हें यह निर्देश दिया गया है कि सीएम को हर समय अपने घेरे में रखें. अगर कोई अनजान चेहरा उनके नजदीक आने की कोशिश करे तो किसी भी हाल में ऐसा नहीं करने दिया जाए. सीएम का मुवमेंट अभी कोरोना के कारण काफी कम है. सीएम आवास में हर दिन उनसे मिलने कई लोग जाते हैं. जवान उनकी गतिविधियों पर नजर जरूर रखें. सीएम आवास में  लगे मेटल डिटेक्टर डोर गेट की भी जांच की गई. साथ ही अन्य सुरक्षा उपकरणों को भी विशेषज्ञों द्वारा देखा गया. सीएम अमुमन अपने आवास पर आने वाले हर एक व्यक्ति से मिलते हैं. इसलिए सुरक्षा कर्मियों को विशेष चौकसी बरतने को कहा गया है. सीएम को परिवार सहित मार डालने की धमकी वाला ई-मेल मिलने के बाद शनिवार को उनकी सुरक्षा की समीक्षा की गई. इसके बाद ही ये कदम उठाया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अज्ञात चोरों ने 3 घरों के बनाया निशाना, लाखों रुपये की संपत्ति लेकर हुए फरार

Next Post

जिले में स्‍वास्‍थ्‍य व्‍यवस्‍थाएं और अधिक बेहतर हो: कलेक्‍टर

Next Post
जिले में स्‍वास्‍थ्‍य व्‍यवस्‍थाएं और अधिक बेहतर हो: कलेक्‍टर

जिले में स्‍वास्‍थ्‍य व्‍यवस्‍थाएं और अधिक बेहतर हो: कलेक्‍टर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d