BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिहार चुनाव में अच्छी शुरुआत के बाद कांग्रेस मुख्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा

by bnnbharat.com
November 10, 2020
in समाचार
मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री संक्रमण की जानकारी छिपा रहे हैं: तेजस्वी
Share on FacebookShare on Twitter

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझान आने लगे हैं. इस बार के चुनाव में तेजस्वी यादव के साथ गठबंधन करने का असर कांग्रेस के उम्मीदवारों पर भी दिखाई दे रहा है. अभी तक के रुझान पर नजर दौड़ाएं तो कांग्रेस 27 सीटों पर आगे चल रही है. शुरुआती रुझान को देखने के बाद बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. इसके साथ ही कांग्रेस पदाधिकारी बढ़त बनाने वाले उम्मीदवारों के लगातार संपर्क बनाने में जुटे हुए हैं.

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना को अब करीब दो घंटे होने वाले हैं. मतगणना के शुरुआती रुझानों को देखें तो एनडीए और महागठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है. बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से 213 के रुझान आने शुरू हो गए हैं. अभी तक के रुझान को देखें तो महागठबंधन 102 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. इन शुरुआती नतीजों में आरजेडी के खाते में 63 जबकि कांग्रेस को 25 सीटों पर बढ़त मिल चुकी है. कांग्रेस ने शुरुआती रुझान को देखते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दफ्तर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है. कांग्रेस कमेटी के दफ्तर पर पुलिस वालों का जमावड़ा देखा जा रहा है.

कांग्रेस कंट्रोल रूम में सक्रियता बढ़ गई है. जो उम्मीदवार लगातार बढ़त बनाए हुए हैं उनसे प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी संपर्क में हैं. बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव ब्रजेश कुमार ने कहा कि अभी तो ये रुझान हैं अभी कांग्रेस की संख्या और बढ़ेगी और हमारी सरकार बनेगी.

https://bnnbharat.com/congress-leads-in-jmm-and-bermo-in-dumka/

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिहार चुनाव: गुनगुनी धूप में अकेले रुझान का मजा ले रहे लालू प्रसाद

Next Post

Bihar Election Results 2020: तेजस्वी यादव सिर्फ 500 वोटों से आगे

Next Post
RJD कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी यादव के जन्मदिन पर काटा केक

Bihar Election Results 2020: तेजस्वी यादव सिर्फ 500 वोटों से आगे

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d