BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

CM योगी के सरकारी आवास को बम से उड़ाने की धमकी के बाद बढ़ाई गई गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा

by bnnbharat.com
June 13, 2020
in समाचार
CM योगी के सरकारी आवास को बम से उड़ाने की धमकी के बाद बढ़ाई गई गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा
Share on FacebookShare on Twitter

रवि सिहं,
UP:  गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा और सख्त कर दी गई है.पुलिस और लोकल खुफिया एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है. बिना किसी जांच के मंदिर परिसर में किसी को भी जाने की इजाजत नहीं दिया जा रहा है.
जानकारी के मुताबिक, एक कॉल सेंटर के जरिए आई कॉल में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के सरकारी आवास को उड़ाने की धमकी दी गई है. वहीं इससे कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ही बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. उस मामले में मुंबई से एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया था.

इस बार धमकी देने वाले ने पूर्व में धमकी देने वाले युवक को तत्काल छोड़ने की भी बात कही है. इस सूचना के बाद से ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा है. लखनऊ के साथ ही गोरखपुर पुलिस को भी इस धमकी से अलर्ट किया गया. गोरखनाथ मंदिर परिसर के साथ ही मुख्यमंत्री के यहां स्थित आवास पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है. परिसर में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो उसे तुरंत पकड़ लिया जाए. वहीं मुख्य मंदिर परिसर में बिना कड़ी जांच के किसी को अंदर जाने की इजाजत नहीं है.

मुख्य मंदिर परिसर और मुख्यमंत्री के आवास तक जाने वाले सभी रास्तों पर सख्ती बढ़ा दी गई है. सीसीटीवी कैमरों से भी चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है. गोरखनाथ मंदरि के सुरक्षा प्रभारी सीओ प्रवीण सिंह ने पुलिस कर्मियों को उनकी ड्यूटी को लेकर हिदायत दी गई है. शहर में अन्य हिस्सों में भी चेकिंग का निर्देश दिया गया है. शुक्रवार की शाम को पुलिस ने एहतियातन शहर में वाहनों की भी चेकिंग की गई.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लेह के दुर्गम क्षेत्र से 43 श्रमिक दिल्ली पहुंचे, शाम में आएंगे रांची

Next Post

झारखंड में मॉनसून ने दी दस्तक, अगले 24 घंटे में राज्यभर में सक्रिय होने की संभावना

Next Post
झारखंड में मॉनसून ने दी दस्तक, अगले 24 घंटे में राज्यभर में सक्रिय होने की संभावना

झारखंड में मॉनसून ने दी दस्तक, अगले 24 घंटे में राज्यभर में सक्रिय होने की संभावना

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d