BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लीचिंग की घटना में लींचर्स के साथ खड़ी है सरकार: वृंदा करात

by bnnbharat.com
September 23, 2019
in Uncategorized
लीचिंग की घटना में लींचर्स के साथ खड़ी है सरकार: वृंदा करात

झारखंड की जनता की सुरक्षा खतरे मेः वृंदा करात

Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की पोलित ब्यूरो सदस्य वृंदा करात ने केंद्र और झारखंड सरकार पर निशाना साधा है. सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस में वृंदा करात ने कहा कि झारखंड में कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं है. यहां के नागरिकों की सुरक्षा खतरे में है. झारखंड में जितने भी लींचिंग की घटनाएं हुई हैं, उसमें लींचर्स के साथ सरकार खड़ी है. यह झारखंड की संस्कृति के साथ जनता का भी अपमान है. खूंटी की घटना पर कहा कि सरकार से मांग करते हैं  कि इस पर त्वरित कार्रवाई की जाए.

ऑटो इंडस्ट्रीज बंद होने के कारण 50 से 60 हजार हो गए बेरोजगार

करात ने कहा कि सरायकेला-खरसांवा में ऑटो इंडस्ट्रीज के बंद होने से 50 से 60 हजार लोग बेरोडगार हो गए. देशभर में मंदी का काला छाया है. सरकार रोजगार पर जवाब दे. नौजवानों के रोजगार देने पर भी सरकार को जवाब देना चाहिए. सिर्फ ध्यान बांटने का प्रयास किया जा रहा है. झारखंड सरकार पांच साल की विफलता को छिपा रही है. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार पत्रकारों को 15-15 हजार रूपये देकर खबर लिखवा ने का प्रयास कर रही है. इस संबध में प्रेस काउंसिल को भी जांच करने के लिए पत्र लिखा गया है.

संताल के पहाड़ी इलाके के लोगों की स्थिति दयनीय

करात ने कहा कि संताल के पहाड़ी इलाके के लोगों की स्थिति दयनीय है. किसानों को एमएसपी का लाभ नहीं मिला रहा. युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही. महंगाई बढ़ गयी है लोगों की भूख से मौत हो रही है. फूड कॉरपोरेशन के अनुसार लगभग 7.5 करोड़ टन अनाज गोदामों में सड़ रहे हैं.. इन अनाजों को सब्सिडी दर में भी गरीबों को नहीं दे रही है. यूपीए की सरकार में दबाव देने के बाद सरकार ने सब्सिडी दरों में गरीबों और मजदूरों को अनाज मिला था.

ट्रंप के कैंपन में गये पीएम

करात ने कहा कि पीएम अमेरिका ट्रंप के कैंपेन के लिए अमेरिका गए. इससे भारत को क्या मिला यह एक बड़ा सवाल है. सरकार को इसका जवाब देना चाहिए. ट्रंप के लीडरशीप में एक्सपोर्ट पर भारी टैक्स लगाया गया. व्यापार के रिश्तों में भारी असमानता है. यह ऊंची दुकान फीकी पकवान वाली बात है. झारखंड के विपक्षी दलों के संदर्भ में कहा कि विपक्षी दलों में असंमजस है तो वही जवाब देंगे. सीपीआइएम ने लोकसभा चुनाव के बाद अपनी समीक्षा की और अब भी पार्टी चुनाव तैयारियों में है. लोगों को एकजुट किया जा रहा है.विधानसभा चुनाव की तैयारी करते हुए राज्य सचिव गोपीकांत बख्शी ने कहा कि राज्य में 12 सीटें चिन्हित की गयी हैं.वामपंथी पार्टियों से विचार विमर्श के बाद चिन्हित सीटों की घोषणा की जायेगी. जनमुद्दों को लेकर 10 से 16 अक्टूबर तक राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया जायेगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

साकची थाना के एसआई को एसीबी की टीम ने 10 हज़ार घुस लेते हुए किया गिरफ्तार

Next Post

जीवन से तनाव मिटाने के लिए अपनायें ये उपाय, जानें सांस लेने का सही तरीका

Next Post
जीवन से तनाव मिटाने के लिए अपनायें ये उपाय, जानें सांस लेने का सही तरीका

जीवन से तनाव मिटाने के लिए अपनायें ये उपाय, जानें सांस लेने का सही तरीका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d