रांचीः विधानसभा सत्र को लेकर रांची पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की पुख्ता तैयारी की है. सुबह से ही विधानसभा जाने वाली रूट पर पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं. ट्रैफिक पुलिस भी अलर्ट है. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने गुरुवार को को ही पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की ब्रीफिंग की.
इस दौरान एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने पुलिसकर्मियों को कई दिशा-निर्देश दिए. एसएसपी ने कहा कि विधानसभा ड्यूटी के दौरान हाई अलर्ट पर रहें. कोई भी पुलिसकर्मी सुरक्षा ड्यूटी के दौरान सेल्फी लेने या दूसरे कामों में व्यस्त न रहे. कोई अनावश्यक व्यस्त दिखे, तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

