BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

देखें कैसे दिखती है कोरोना से संक्रमित इंसान की कोशिका, इलाज में होगी आसानी

by bnnbharat.com
September 14, 2020
in समाचार
देखें कैसे दिखती है कोरोना से संक्रमित इंसान की कोशिका, इलाज में होगी आसानी
Share on FacebookShare on Twitter

वॉशिंगटन: कोरोना वायरस से जूझ रही दुनिया के लिए एक अच्‍छी खबर है. अमेरिकी वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद मानव कोशिकाएं कैसी दिखती हैं, इसकी तस्‍वीर जारी की है. कोरोना वायरस को लैब में विकसित की गई सांस नली की कोशिकाओं में संक्रमित कराया गया था. इसके बाद वैज्ञानिकों ने यह पता लगाया कि फेफड़े के अंदर हर कोशिका में कितने वायरस पार्टिकल पैदा हुए.

अमेरिका की कैमिली एहरे सहित यूनिवर्सिटी ऑफ नार्थ कैरोलिना चिल्ड्रेन रिसर्च इंस्टीट्यूट के शोधकर्ताओं के मुताबिक सांस की नली में कोरोना का संक्रमण कैसे बढ़ता है, इन चित्रों के जरिए आसानी से समझा जा सकता है. तस्वीरों में सांस की नली में बड़ी संख्या में वायरस कण दिखाई पड़ते हैं, जो ऊतकों और अन्य लोगों में संक्रमण फैलाने को तैयार हैं.

शोध के तहत विज्ञानियों ने इंसान की ब्रॉन्कियल एपीथीलियल कोशिकाओं में कोरोना को इंजेक्ट करने के बाद 96 घंटों तक उस पर नजर रखी और फिर इसे इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप से देखा गया. तस्वीरों में रंगों को शामिल करके वायरस की सही तस्वीर दिखाने की कोशिश की गई. तस्वीर में नीले रंग में दिखने वाली बालों के आकार वाली लंबी संरचनाओं को सीलिया कहते हैं. इसके माध्यम से ही फेफड़ों से म्यूकस को बाहर निकाला जाता है.

शोधकर्ताओं के मुताबिक, ऐसी तस्वीरों से वायरल लोड को समझने में आसानी होगी. साथ ही अलग-अलग जगहों पर वायरस संक्रमण कैसे और कितना होता है, यह समझा जा सकता है. उन्‍होंने कहा कि बड़ी मात्रा में वायरल लोड से वायरस के कई अंगों में फैलने का खतरा रहता है. वैज्ञानिकों ने कहा कि इन तस्‍वीरों से इस आधार को बल मिलता है कि मास्‍क कैसे गैर संक्रमित व्‍यक्ति को कोरोना से बचाव में मदद करता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रघुवंश प्रसाद सिंह की मौत के बाद उनकी लिखी चिट्ठी पर सियासत शुरू

Next Post

हिंदी दिवस: जानें बोलकर मोबाइल में कैसे करें हिंदी टाइपिंग

Next Post
हिंदी दिवस: जानें बोलकर मोबाइल में कैसे करें हिंदी टाइपिंग

हिंदी दिवस: जानें बोलकर मोबाइल में कैसे करें हिंदी टाइपिंग

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d