BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चेहरा देखकर होता है रिम्स में इलाज़

by bnnbharat.com
June 18, 2019
in Uncategorized
चेहरा देखकर होता है रिम्स में इलाज़

Seeing face treatments in Rims

Share on FacebookShare on Twitter

राज्य का सबसे बड़ा अस्पताल राजेन्द्र इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस ( रिम्स ) हमेशा से ही चर्चा में रह है । हालांकि वो चर्चाएं सकारत्मक नहीं रहती बल्कि वो पूरी तरह से नकारात्मक रहती है । रिम्स से एम्बुलेंस न मिलने पर गरीब पिता अपने नवजात जुड़वा बच्चो को थैले में लेकर जाना तो कभी स्ट्रेचर के अभाव के कारण मरीज़ को कांधे पर ही उठाकर ले जाना । खैर रिम्स में इस तरह के मामले की कमी नहीं है , अगर लिस्ट बनाई जाए तो या पेन की सियाही सूख जाएगी या फिर कागज़ कम पड़ जाए।

फिलहाल हम बात कर रहे है रिम्स के एक वैसे चेहरे की जंहा चेहरा देख कर इलाज़ करवाया जाता है। जी हाँ बिल्कुल ठीक सुना आपने आज कल रिम्स में चेहरा देखकर ही डॉक्टर चेम्बर तक भेजा जा रहा है या यूँ कहे व्यक्ति विशेष को ही डॉक्टर से मिलकर अपनी परेशानी बताने का स्वाभाग्य प्राप्त हो रहा है ।

रिम्स में मंगलवार को ऐसी ही बात देखनी को मिली जंहा मरीज़ और रिम्स गार्ड के बीच तू तू – मैं मैं होता रहा था । जब मामला थोड़ा स्थिर हुआ तो देवघर जिला से पैर का इलाज़ करवाने आए मरीज़ दिलीप कुमार ने बताया कि वो 15 जून को दिन में रिम्स पहुँचे जंहा उन्होंने अपनी पर्ची बनवाकर नंबर आने का इंतेजार करने लगे , जो कि वो दिन इंतेजार में ही कट गया ।

अगला दिन रविवार में निकल गया तो वंही सोमवार को डॉक्टरों के हड़ताल देखते देखते गुज़र गयी । वंही मंगलवार को वो पुनः पर्ची लेकर अपने पारी का इंतेज़ार करने लगे और अंदर से निकलते दुसरो मरीज़ों से बात चीत करने लग गए इसी क्रम में उनकी नज़र एक मरीज़ के पर्ची में पड़ी और उसके बाद ही हल्का हंगामा भी बरपा ।

मामला यह था कि वंहा क्रमवद्ध तरीके से डॉक्टर चेम्बर तक नही भेजा जा रहे  थे,  यँहा पैरवी और पहचान के बलबूते पर मरीज़ को डॉक्टर के पास भेजा जा रहा था । जिसे लेकर मामला थोड़ा तूल भी पकड़ा  लेकिन धीरे धीरे शांत भी हो गया । हालाँकि इस तरह के हरकत से मरीज़ और उनके परिजन काफी परेशान हैं । अब देखना काफी अहम होगा कि इस पूरे मामले को लेकर रिम्स प्रबंधन क्या कदम उठती हैं ।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

CM ने जाना शिक्षा व्यवस्था का हाल

Next Post

पूरे राज्य में होगी एक जल योजना

Next Post

पूरे राज्य में होगी एक जल योजना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d