BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

7 से 29 फरवरी तक योजना का चयन करें: बीडीओ

by bnnbharat.com
February 4, 2020
in समाचार
7 से 29 फरवरी तक योजना का चयन करें: बीडीओ

7 से 29 फरवरी तक योजना का चयन करें: बीडीओ

Share on FacebookShare on Twitter

अमन राज, 

गोड्डा(पथरगामा): मंगलवार को प्रखंड के सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी बासुदेव प्रसाद की अध्यक्षता में सबकी योजना सबका विकास के अंतर्गत योजना चयन करने हेतु मुखिया और पंचायत सचिव के साथ बैठक किया गया.

बीडीओ बासुदेव प्रसाद और मुखिया के बीच पहली बार हुई इस बैठक में सर्वप्रथम मुखिया के साथ बीडीओ बासुदेव प्रसाद ने पात्र परिचय किया.

बैठक में सबकी योजना सबका विकास के अंतर्गत सर्वप्रथम ग्राम और वार्ड स्तर पर ग्राम सभा तथा पंचायत स्तर पर विशेष सभा एवं मुखिया की कार्यकारिणी समिति की बैठक आहूत करने के संबंध में चर्चा की गई.

ग्राम पंचायत डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत 7 फरवरी से लेकर 29 फरवरी तक ग्राम सभा और विशेष सभा का आयोजन कर योजनाओं का चयन कर एससीसी का लिस्ट प्रखंड मुख्यालय में मुहैया कराने के लिए निर्देशित किया गया.

सबकी योजना सबका विकास कार्यक्रम की जोर-शोर से प्रचार प्रसार करने के लिए भी निर्देश दिया गया. वर्ष 2017 से वर्ष 2020 तक के सभी आवास योजना का लक्ष्य के अनुरूप कैटेगरी वाइज सूची प्राप्त कर व्यक्तिगत तौर पर लाभुक से मिलकर आवास कार्य को पूर्ण करने में सहयोग कराने की बात भी कही गई.

सभी को निर्देश दिया गया कि खनन विभाग द्वारा चलाए गए बीडीपी योजना के लिए कूड़ा कचरा के निस्तारण हेतुु स्थल का चयन कर सूची बनाकर प्रखंड मुख्यालय को सौंप दें.

बैठक में ग्राम पंचायत पर्यवेक्षक नारायण झा, बीपीओ निशी कुमार, मुखिया प्रदीप सिंह, मूनकी देवी, सरस्वती देवी, लिलीसी हेंब्रम, राजेश सोरेन, हेमंत पंडित, भानु महतो, नूतन कुमारी, गुड़िया देवी सहित तमाम मुखिया तथा पंचायत सचिव विनोद दास, सुदर्शन भगत, राजकुमार दास, धनंजय राय, श्याम लाल मलतो सहित तमाम पंचायत सचिव मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु बैठक

Next Post

कोरोना वायरस को लेकर जामताड़ा जिला प्रशासन एलर्ट

Next Post
कोरोना वायरस को लेकर जामताड़ा जिला प्रशासन एलर्ट

कोरोना वायरस को लेकर जामताड़ा जिला प्रशासन एलर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d