BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से तय समय पर पूर्ण कराने हेतु नोडल अधिकारी का करें चयनः-उपायुक्त

by bnnbharat.com
November 6, 2020
in समाचार
जल संरक्षण हमारी जरूरत और आज की आवश्यकताः-उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर:- उपायुक्त  कमलेश्वर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में तकनीकी पदाधिकारी, डी0सी0 विपत्र, अनाबद्ध निधि, कल्याण विभाग, भवन प्रमंडल, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, जिला अभियंता, पर्यटन के साथ-साथ विभिन्न विभागों के चल रहे योजनाओं की समीक्षा बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया. इस दौरान उपायुक्त द्वारा संबंधित सभी विभागों के कार्यों की अद्यतन स्थिति व प्रगति कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया. 

इसके अलावे समीक्षा के क्रम में अपूर्ण पड़े विभिन्न योजनाओं को पूर्ण कराने का निदेश सभी संबंधित अधिकारियों को दिया. बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संवेदक के माध्यम से कराये जा रहे कार्यों की बिन्दुवार समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निदेशित किया कि कार्य को शुरू कराते हुए निर्धारित समय के भीतर चल रहे कार्यों को पूर्ण करायें. साथ ही कार्य पूर्ण की अवधि में बढ़ोतरी निर्धारित समय के अंदर ही होगी एवं कार्य पूर्ण होने में निर्धारित समय से अधिक समय लगता है तो संवेदक की कुल राशि मे से 10 प्रतिशत कटौती का भी प्रावधान किया जा सकता है.

बैठक के दौरान उपायुक्त   कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने सभी विभागों के कार्यों की मासिक प्रगति प्रतिवेदन की जांच करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निदेशित किया गया कि जिला अंतर्गत जितना भी कार्य पूर्ण हो चुका है, उनका अंतिम विपत्र और अधियाचना जल्द से जल्द संबंधित विभाग को समर्पित करें, ताकि आगे की प्रक्रिया की जा सके. साथ हीं उन्होंने सामान्य शाखा प्रभारी को निदेश दिया कि जितने भी विभाग द्वारा योजनाओ पर कार्य कराया जा रहा है उन सभी विभागों में एक-एक नोडल पदाधिकारी को नामित करने का कार्य करें. उक्त चयनित नोडल पदाधिकारी का कार्य होगा कि विभिन्न योजनाओं के तहत पूर्ण हो चुके कार्यो का समन्वय स्थापित के राशि भुगतान हेतु विपत्र जमा कराने के साथ कार्य समिति के माध्यम से जांच की गई रिपोर्ट को उपायुक्त कार्यलय में उपलब्ध करवाए. वहीं कल्याण विभाग के विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए उपायुक्त द्वारा संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया गया कि योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करते हुए समय-समय पर इसकी जानकारी से उपायुक्त कार्यालय को अवगत करायें.

इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त   कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने निदेशित किया कि जितने भी कार्य चल रहे हैं सभी अधिकारी विभागीय स्तर पर कार्यों की समीक्षा कर और उसकी रिपोर्ट निर्धारित समय तक उपायुक्त कार्यालय में उपलब्ध करायें. साथ हीं जो भी विकास कार्य चल रहे है, उनकी साप्ताहिक स्तर पर समीक्षा करते हुए निर्माण कार्यों का मौके पर जाकर स्थल निरीक्षण करना सुनिश्चित करेंगे. इसके अलावे संबंधित विभाग के सभी अधिकारियों को निदेशित करते हुए कहा कि जिन कार्यों का निविदा निस्तारण दर्शाया गया है, उन योजनाओं में प्रक्रिया पूर्ण कर कार्य जल्द से जल्द प्रारंभ करे एवं जिन कार्यों को पूर्ण कर लिया गया है, उनका अंतिम विपत्र और अधियाचना दो दिनों के अंदर उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें.

बैठक में उपरोक्त के अलावे उपविकास आयुक्त   संजय कुमार सिन्हा, जिला योजना पदाधिकारी   मिथलेश कुमार झा, कार्यपालक अभियंता विद्युक्त प्रमंडल देवघर   डी०एन०साहू, कार्यपालक अभियंता एन०आर०ई०पी०, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वक्षता प्रमंडल, मधुपुर   नवीन कुमार भगत, कार्यपालक दंडाधिकारी   मीनाक्षी भगत एवं संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र 11 को, कोविड-19 जांच के बाद ही मिलेगी अनुमति

Next Post

सितंबर के डेल्टा रैंकिग में पूरे देश में स्वास्थ्य एवं पोषाहार इंडिकेटर में पूर्वी सिंहभूम जिला दूसरे स्थान व ओवर ऑल तीसरा स्थान पर

Next Post
दुर्गा पूजा में विधि व्यवस्था बनाये रखने पर आभार व्यक्त

सितंबर के डेल्टा रैंकिग में पूरे देश में स्वास्थ्य एवं पोषाहार इंडिकेटर में पूर्वी सिंहभूम जिला दूसरे स्थान व ओवर ऑल तीसरा स्थान पर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d