BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

फील्ड विजिट कर आवश्यकतानुसार योजना का करें चयन: डीसी

by bnnbharat.com
October 10, 2020
in समाचार
फील्ड विजिट कर आवश्यकतानुसार योजना का करें चयन: डीसी
Share on FacebookShare on Twitter

सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत पंचायतों में विकास कार्यों की समीक्षा

तारुप और ओझासाड़म पंचायत में चल रही योजनाओं की हुई समीक्षा

सांसद, विधायक एंव अन्य जनप्रतिनिधि बैठक में हुए शामिल

उपायुक्त ने पदाधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

रांची: सांसद आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत चयनित दो पंचायतों के सर्वांगीण विकास, मूलभूत सुविधाओं के आकलन तथा योजनाओं के चयन हेतु बैठक आयोजित की गयी. विकास भवन सभागार रांची में आयोजित बैठक में रांची सांसद संजय सेठ, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, कांके विधायक समरी लाल, उपायुक्त रांची छवि रंजन, उपविकास आयुक्त अनन्य मित्तल, संबंधित विभाग एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित थे.

बैठक में आदर्श ग्राम योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2019-20 में रातू प्रखंड के चयनित पंचायत तारुप और वित्तीय वर्ष 2020-21 में बुढ़मू प्रखंड के चयनित पंचायत ओझासाड़म में हुए विकास कार्यों, मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की गयी. साथ ही योजनाओं के चयन हेतु विचार विमर्श किया गया.

सांसद संजय सेठ ने बैठक में उपस्थित तारुप और ओझासाड़म की मुखिया दीदी से पंचायत में चल रही योजनाओं और जरुरी आधारभूत सुविधाओं की जानकारी ली. उन्होंने विभाग के पदाधिकारियों को जनप्रतिनिधि, सांसद प्रतिनिधि, प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ मिल कर योजना का प्रस्ताव देने को कहा.

जिन विभागों द्वारा योजना का चयन कर कार्य कराया जा रहा है उसकी जानकारी संबंधित पदाधिकारी ने बैठक में दी. जिस पर जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा कर उपायुक्त छवि रंजन और उप विकास आयुक्त अनन्य मित्तल ने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.

एक सप्ताह के अंदर प्रस्ताव देने का निर्देश

बैठक में जिन विभागों द्वारा आदर्श ग्राम योजना के तहत उक्त पंचायतों में स्कीम का चयन नहीं किया गया है उसे लेकर उपायुक्त ने एक सप्ताह के अंदर प्रस्ताव देने का निर्देश दिया.

उपायुक्त छवि रंजन ने कहा कि फील्ड विजिट कर आवश्यकतानुसार योजना का चयन करें. उन्होंने समाज कल्याण पदाधिकारी को माॅडल आंगनबाड़ी केन्द्र बनाये जाने और पशुपालन पदाधिकारी को मवेशियों के टीकाकरण से संबंधित प्रस्ताव एक सप्ताह के अंदर देने को कहा.

बैठक में उपविकास आयुक्त अनन्न मित्तल ने कहा कि लाभुक के आवश्यकतानुसार स्कीम का चयन करें और उसे कितने दिनों में पूरा किया जायेगा इसका जिक्र प्रस्ताव में करें.

समय सीमा और जिम्मेदारी के साथ काम करें: संजय सेठ

बैठक में लोकसभा सांसद संजय सेठ ने कहा कि आदर्श ग्रामों के विकास के लिए अधिकारी समय सीमा और जिम्मेदारी के साथ काम करें. आदर्श ग्राम सबसे अलग दिखना चाहिए, ये हम सबकी जिम्मेदारी है.

उन्होंने कहा कि किसी तरह की समस्या होने पर मुझसे किसी भी समय अधिकारी फोन पर संपर्क कर सकते हैं. बैठक में कांके एवं हटिया विधायक ने भी विकास कार्यों से संबंधित जानकारी अधिकारियों से ली एवं कार्य पूर्ण करने में सहयोग की बात कही.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मानसिक तनाव आपकी खुशी और मुस्कान को भी चुरा लेता है: सिविल सर्जन

Next Post

FICCI पर दिल्ली सरकार ने लगाया 20 लाख का जुर्माना

Next Post
जनतंत्र में जनता मालिक होती है, सीएम की जिम्मेदारी है कि अपने मालिक को 5 साल का हिसाब दे: केजरीवाल

FICCI पर दिल्ली सरकार ने लगाया 20 लाख का जुर्माना

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d