BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

वर्तमान जिला परिषद की बोर्ड की बैठक में चयनित 1059 योजनाएं पारित की गयी

by bnnbharat.com
December 26, 2020
in समाचार
वर्तमान जिला परिषद की बोर्ड की बैठक में चयनित 1059  योजनाएं पारित की गयी
Share on FacebookShare on Twitter

तरहंसी में लॉटरी के माध्यम से 12 लाभुकों को दुकान आवंटित

मेदिनीनगर: पलामू जिला परिषद बोर्ड की बैठक शनिवार को समाहरणालय के ब्लॉक-सी के सभागार में प्रभा देवी,अध्यक्ष जिला परिषद, पलामू की अध्यक्षता में हुई. जिसमें उपाध्यक्ष संजय सिंह, उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी शेखर जमुआर सहित  सभी सदस्य शामिल हुए.

बोर्ड की बैठक में मुख्य रूप से 15वें वित्त आयोग मद से चयनित योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर चर्चा की गयी.

बैठक में निर्णय हुआ कि लाभुक समिति के सभी सदस्यों का चयन उसी ग्राम या टोला के रहेंगे जहां योजनाएं क्रियान्वित कराई जाएगी को पारित किया गया.

इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त शेखर जमुआर ने कहा कि उक्त लाभुक समिति का कोई भी सदस्य किसी भी जिला स्तरीय पदाधिकारी, कर्मी,जनप्रतिनिधि के निजी रिश्तेदार नहीं होने चाहिए.उन्होंने कहा कि संबंधित जिला परिषद सदस्य तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा लाभुक समिति का चयन कर प्रस्ताव उपलब्ध कराया गया है जिसे आज बोर्ड की बैठक में सर्वसम्मति से पास किया गया. बोर्ड की बैठक में चयनित 1059  योजनाएं पारित की गयी.

शनिवार की बैठक में वित्त वर्ष 2020-21 के लिये चयनित 1059 योजनाओं को पारित किया गया.जिसमें आबद्ध से ली जाने वाली कुल योजनाएं 540 है तथा अनाबद्ध से ली जाने वाली योजनाओं की संख्या 519 हैं.

ज्ञातव्य हो कि प्रति जिला परिषद सदस्य को उनके क्षेत्राधीन जनसंख्या  एवं क्षेत्रफल के अनुसार 20-35 लाख रुपये उपलब्ध कराई गयी है.

लॉटरी के माध्यम से 12 लाभुकों को दुकान आवंटित

बैठक में जिलापरिषद की दुकानों के आवंटन पर चर्चा की गयी.इस दौरान बताया गया कि तरहंसी स्तिथ दुकान आवंटन के लिए कुल 75 आवेदन प्राप्त हुए थे जबकि निर्मित दुकानों की संख्या 13 है. ऐसी स्थिति को देखते हुए दुकान आवंटन के लिए बोर्ड की बैठक में उपस्थित सदस्यों के बीच रैंडोमाईज़ेशन कराया गया. इस दौरान 12 लाभुकों का नाम लॉटरी के माध्यम से निकला जिन्हें दुकान का आवंटन करने पर सहमति जताई गयी एवं प्रस्ताव को पारित किया गया.इस दौरान सर्वसम्मति से एक दिव्यांग लाभुक को भी दुकान आवंटित किया गया.

बैठक में जिला परिषद उपाध्यक्ष  संजय सिंह ने अपने जनप्रतिनिधि का मानदेय टीए डीए 15 जनवरी 2021 तक भुगतान करने का प्रस्ताव लाया गया.इस दौरान उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी शेखर जमुआर ने इस संबंध में अग्रेतर कार्रवाई करने की बात कही.

बोर्ड की अंतिम बैठक होने के कारण जिला परिषद अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए इस कार्यकाल की सराहना की.उन्होंने सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया.

वहीं जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह डीडीसी शेखर जमुआर ने भी  जिला परिषद के सदस्यों के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.

बैठक संपन्न होने के पश्चात जिला परिषद के सदस्य पहुंचे केचकी संगम, वन भोज का उठाया लुफ्त

जिला परिषद बोर्ड की बैठक संपन्न होने के बाद  जिला परिषद बोर्ड की अध्यक्ष उपाध्यक्ष,सचिव एवं सभी सदस्य जिला मुख्यालय से 18 किलोमीटर दूर केचकी संगम पहुंचकर वन भोज का लुफ्त उठाया.जिला परिषद बोर्ड की ओर से आयोजित इस वन भोज में सभी लोगों के लिए मनपसंद व्यंजनों की व्यवस्था की गयी थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रघुवर अनर्गल प्रलाप की जगह जनता से माफी मांगेः कांग्रेस

Next Post

हनुमान बेनीवाल एनडीए से हुए अलग

Next Post
हनुमान बेनीवाल एनडीए से हुए अलग

हनुमान बेनीवाल एनडीए से हुए अलग

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d