Simdega:- उपायुक्त सुशांत गौरव की अध्यक्षता में स्थापना समिति की बैठक का आयोजन हुआ. जिला स्वास्थ्य समिति सिमडेगा अंतर्गत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत विभिन्न पदों पर अनुबंध के आधार पर नियुक्ति पत्र वितरण संबंधी विचार विमर्श किया गया. निर्णय लिया गया कि एनएचएम अन्तर्गत विभिन्न पदों पर चयनित अभ्यर्थी को 01 जनवरी 2021 को पूर्वाहन 10ः30 बजे नियुक्ति पत्र समाहरणालय परिसर में वितरण किया जायेगा.
बैठक के दौरान कृषि प्रद्योगिकी प्रबंधन (आत्मा) सिमडेगा में बी.टी.एम./ए.टी.एम./कम्प्यूटर ऑपरेटर की आरक्षण रोस्टर पंजी क्लियरेंस हेतु विचार विमर्श किया गया.
बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, सिविल सर्जन, अनुमंडल पदाधिकारी के आलावे अन्य उपस्थित थे.

