झारखण्ड के सभी 24 जिलों के लिए बहाली
रांची:- रांची के मोरहाबादी मैदान में आज दिनांक सेना बहाली में 280 युवाओं का डॉक्यूमेंटेशन और मेडिकल के लिए चयन किया गया. आज सेना बहाली के लिए 2810 युवाओं ने भाग लिया.
मोरहाबादी मैदान में आयोजित सेना बहाली में झारखंड के 24 जिले के योग्य पुरुष उम्मीदवारों भाग ले सकते हैं. बहाली के दौरान जो अभ्यर्थी उत्तीर्ण होंगे वह चिकित्सा जांच एवं लिखित परीक्षा में भाग ले पाएंगे. सभी अभ्यर्थियों को अधिसूचना में उल्लेखित मूल दस्तावेज एवं एडमिट कार्ड लाना अनिवार्य होगा. अभ्यर्थी भर्ती वर्ष के दौरान केवल एक विशिष्ट श्रेणी में भाग ले सकते हैं.
अभ्यर्थियों को खासतौर पर सलाह दी गई है कि वह अपनी आयु और शैक्षणिक योग्यता की पुष्टि के बाद ही बहाली में हिस्सा लें. अभ्यर्थी का सेना में चयन बहाली में जमा किए गए दस्तावेजों की जांच के पश्चात ही होगा, यदि कोई अभ्यर्थी जाली दस्तावेज एडमिट कार्ड के साथ पकड़ा जाता है तो उसे पुलिस को सौंप दिया जाएगा सभी अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि एडमिट कार्ड पर दिए गए तिथि एवं समय पर ही बहाली में आयें.

