रांची: सिपेट (सेंट्रल इंस्टिट्यूट ऑफ प्लास्टिक इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी), रांची में नेशनल बैकवर्ड क्लास्सेस फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित प्रशिक्षण ले रहे 120 में से 40 प्रशिक्षनार्थियों का प्रशिक्षण दिनांक 24.02.2020 को सफलतापूर्वक पूरा हुआ और दिनांक 25.02.2020 को 40 बच्चो को प्रमाण-पत्र व् नियोजन पत्र, सिपेट रांची के निर्देशक एवं प्रमुख, ए. के. राव व झारखंड राज्य जनजातीय सहकारी विकास निगम लि. (JSTCDCL) की सचिव संगीता शरण के समक्ष कौशल प्रशिक्षण ट्रेड Machine Operator Assistant – Plastics Processing (MOA-PP) का वितरण किया गया.
सिपेट रांची के निर्देशक एवं प्रमुख, ए. के. राव द्वारा लाभुको को संबोधित किया गया, जिससे प्लास्टिक इंडस्ट्री के क्षेत्र में अपार संभावनाओ की जानकारी प्रशिक्षनार्थियो को दिया गया. साथ ही JSTCDCL के सचिव संगीता शरण ने छात्रों का उत्साह बढ़ाया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की जिसमे कुल 40 प्रशिक्षनार्थियों के बैच में से 35 प्रशिक्षनार्थियों का चयन रोजगार के लिए किया गया जिसमे 12 लाभुकों का चयन खेरिया औटोकोम्प लिमिटेड, 15 का चयन अल्पला इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, 01 का चयन जयश्री पोल्य्मेर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, 02 का कुमार एलास्टोमेक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और 05 लाभुकों का चयन एस.एस.एफ प्लास्टिक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में किया गया.
इस कार्यक्रम में सिपेट रांची के निर्देशक एवं प्रमुख ए. के. राव, वरीय तकनीकी अधिकारी अभीत लकड़ा एवं बी श्रीकर, सहा. प्रशासनिक अधिकारी अभिषेक कुमार बक्शी व सहा. प्लेसमेंट अधिकारी कस्तूरी हजारिका भी मौजूद थे.

