धनबाद:- भारतीय रेडक्रॉस समिति धनबाद में आज दिव्यांग शिविर आयोजन किया गया. शिविर में कुल 117 दिव्यांग का जांच डॉ एस के गुप्ता के द्वारा किया गया. जांचोपरांत 88 लोगों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र हेतु चयनित किया गया.
शिविर को सफल बनाने में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी धनबाद के सचिव कौशलेंद्र कुमार सिंह, देवेंद्र कुमार, विरेन्द्र कुमार सिंह, विनोद कुमार तथा श्वेतांबरा पाठक का सराहनीय योगदान रहा.
