रांची: अंतरास्ट्रीय महिला दिवस का तोहफा. झारखंड की तीन महिला हॉकी खिलाड़ियो का चयन खेलो इंडिया नेशनल कोचिंग कैम्प के लिए हुआ.
9 मार्च से 2 अप्रैल तक नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंसी (साई) बेंगौलर में आयोजित खेलो इंडिया नेशनल कोचिंग कैम्प के लिए झारखंड के तीन महिला हॉकी खिलाड़ियो का चयन हुआ है. संगीता कुमारी, सुषमा कुमारी और ब्यूटी डुंगडुंग है. तीनों ही खिलाड़ी सिमडेगा जिला के करंगागुड़ी गांव की रहने वाली है और तीनों ही स्ट्राइकर है. संगीता कुमारी और व्यूटी डुंगडुंग जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम से कई प्रतियोगिताओं देश के लिए खेल चुकी हैं, वहीं सुषमा कुमारी वर्तमान में सीआरपीएफ में नॉकरी करते हुए हॉकी भी खेल रही है. तीनों खिलाड़ियों के चयन होने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह सहित समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है.

