नयी दिल्ली: भारतीय तीरंदाजी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्र सरकार में मंत्री अर्जुन मुंडा ने आज संघ के पदाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की.
उन्होंने राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली तीरंदाजी प्रतियोगिताओं की जानकारी ली. उन्होंने संघ के पदाधिकारियों को बताया कि संभवतः इस सप्ताह के अंत तक प्रतियोगिताओं के कैलेंडर जारी कर दी जाएगी.
बैठक में उन्होंने संघ के पदाधिकारियों से माह में 2 बार वीडियो कांफ्रेंसिंग करने का आग्रह किया. मुंडा ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक के लिए राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया और उनके अभ्यास के लिए भी जल्द ही कार्य प्रारंभ कर दिया जायेगा.

