BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

स्कूलों में छात्राओं को दिया जायेगा सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग

by bnnbharat.com
December 8, 2019
in समाचार
स्कूलों में छात्राओं को दिया जायेगा सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग

स्कूलों में छात्राओं को दिया जायेगा सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग

Share on FacebookShare on Twitter

भोपाल: प्रदेशभर में करीब 2 हजार से अधिक सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं को एक साथ सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी जाएगी. यह ट्रेनिंग राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत तीन माह तक स्कूलों में होगी.

अब सरकारी स्कूलों में छात्राओं के लिए प्रदेश में बढ़ते महिला अपराध को देखते हुए सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग अनिवार्य कर दी गई है. स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी जिलों के स्कूलों से छात्राओं की सूची मांगी है. जिस स्कूल में 100 छात्राएं होंगी, उन स्कूलों में सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी जाएगी. सभी जिलों ने सूची भी भेज दी है.

भोपाल जिले के 48 स्कूलों और 2 छात्रावासों में ट्रेनिंग दी जाएगी. इसमें शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल जहांगीराबाद, शासकीय कन्या हासे स्कूल सुल्तानिया, शासकीय नवीन कन्या हासे स्कूल तुलसीनगर, बैरसिया शासकीय हासे हराखेड़ा व स्र्नाहा, सरोजनी नायडू कन्या स्स्कूल, शाउमावि जहांगीराबाद आदि शामिल है.

यहां बता दें कि विभाग ने स्कूलों में सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग के लिए 1 अक्टूबर को निर्देश दिए थे, लेकिन अब इसे अनिवार्य कर दिया गया है. जिन स्कूलों ने अभी तक छात्राओं और ट्रेनरों की सूची नहीं तैयार की है, उन्हें जल्द से जल्द सूचनी बनाने के निर्देश दिए हैं.

विभाग के अधिकारियों ने बताया कि छात्राओं को ब्लैक बेल्ट के लिए सर्टिफिकेट कोर्स कराया जाएगा. इसके लिए प्रशिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. इसमें जूड़ो-कराते और मार्शल आर्ट के तहत बचाव से जुड़ी ट्रेनिंग छात्राओं को विशेष तौर पर दी जाएगी. इसके अलावा स्कूलों में प्रतिदिन होने वाले खेलकूद और शारीरिक व्यायाम की गतिविधियों में भी शामिल किया जाएगा. स्कूलों में इसके पाठ भी पढ़ाएंगे, जिसमें बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में भी समझाया जाएगा. प्रत्येक स्कूल में तीन माह तक ट्रेनिंग दी जाएगी.

इसके लिए विभाग प्रत्येक स्कूल को प्रत्येक माह का 3 हजार, यानि तीन माह का 9 हजार रुपये देगा. विभाग ने यह निर्देश दिए हैं कि जिन स्कूलों में कराते कोच नहीं हैं, वे बाहर से ट्रेनर की व्यवस्था करें. हर रोज एक या दो घंटे की स्पेशल सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग छात्राओं को दी जाएगी.

इस संबंध में राज्य नोडल अधिकासरी राजेंद्र सिंह तोमर का कहना है कि कई जिलों के स्कूलों से छात्राओं की सूची प्राप्त हो गई है. इसमें प्रदेश के एक साथ 2 हजार स्कूलों में तीन माह तक छात्राओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गर्भवती को मारपीट कर घर से निकाला

Next Post

कंप्यूटर की स्पीड बढ़ने के लिए अपनाएं ये तरीके

Next Post
कंप्यूटर की स्पीड बढ़ने के लिए अपनाएं ये तरीके

कंप्यूटर की स्पीड बढ़ने के लिए अपनाएं ये तरीके

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d