रांची:- रेलवे सुरक्षा बल, रांची मंडल द्वारा हटिया स्थित महिला बैरक में सुबह 09.30 बजे से 10.30 बजे तक स्वयं की सुरक्षा एवं रेल में यात्रा करने वाली महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला आरपीएफ जवानों को प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से मार्शल आर्ट के तहत एक शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें सीफू विश्वजीत, प्रशिक्षक ने अपने टीम के साथ आरपीएफ महिला जवानों को आत्मरक्षा एवं न्.ब् के माध्यम से स्वयं की सुरक्षा का गुर सिखाया. यह प्रशिक्षण सप्ताह में 3 दिन अगले 4 महीने तक जारी रहेगा.
इस कार्यक्रम की अगुवाई मंडल सुरक्षा आयुक्त मैडम द्वारा किया गया, जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप मे ैम्त्ॅॅव्, रांची की माननीया अध्यक्षा श्रीमती रूबी अम्बष्ठ ने अपने अन्य महिला अधिकारियों के साथ की. इस अवसर पर उन्होंने बैरक प्रांगण में वृक्षारोपण कर पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाई. इस कार्यक्रम में रेलवे सुरक्षा बल की महिला जवानों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया और कार्यक्रम का लाभ उठाया.

