रवि सिंह
यूपी : बांसगांव लोकसभा के सांसद कमलेश पासवान, बांसगांव विधानसभा के विधायक डॉ विमलेश पासवान और चरगावां विकास खण्ड के ब्लाक प्रमुख सुनील पासवान ने मध्य प्रदेश के राज्यपाल और भाजपा से लखनऊ लोकसभा के पूर्व सांसद लालजी टंडन के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है. कमलेश पासवान ने कहा कि स्व० लालजी टंडन हम सभी के अविभावक थे. हम लोगों ने अविभावक के अलावा एक कर्तव्यनिष्ठ भाजपा नेता को खो दिया है. इनका कमी हम लोगों सदैव खलेगा. सांसद मीडिया प्रभारी संतोष श्रीवास्तव ने शोक व्यक्त किया.

