BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कृषि कार्य कर बने आत्मनिर्भर: सुनीता कुमारी

by bnnbharat.com
March 7, 2020
in समाचार
कृषि कार्य कर बने आत्मनिर्भर: सुनीता कुमारी

कृषि कार्य कर बने आत्मनिर्भर: सुनीता कुमारी

Share on FacebookShare on Twitter

पंकज सिन्हा,

लातेहार: जिला मुख्यालय स्थित बहुद्देशीय भवन में कृषि विभाग की ओर से जिलास्तरीय कृषि मेला सह प्रदर्शनी कार्यक्रम आयोजित की गई. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष एवं उप विकास आयुक्त माधवी मिश्रा ने शिरकत की एवं दीप प्रज्जवलित कर विधिवत कार्यक्रम का उदघाटन किया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिप अध्यक्ष सुनीता कुमारी ने कहा कि सरकार की सोच है कि किसानों के आय दोगुना हो और इसको लेकर किसानों के हित के लिए विभाग के माध्यम से योजना चला रही है, लेकिन जागरूकता के अभाव में किसान लाभ नहीं उठा पा रहे.

उन्होंने किसानों को कृषि विभाग से संचालित योजनाओं की जानकारी लेकर स्वावलंब की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारे गांव के युवा थोड़े पैसे के लालच में पलायन कर रहे है. अगर युवा वर्ग अपने कड़ी मेहनत से कृषि की तकनीकि सीख कृषि कार्य आरंभ करता है तो उसे कही पलायन करने की जरूरत नहीं होगी.

उप विकास आयुक्त मिश्रा ने कहा कि देश, राज्य एवं जिले के विकास के लिए सबसे पहले किसानों को आत्मनिर्भर होना पड़ेगा. किसान देश की अर्थव्यवस्था के रीढ़ है. उन्होंने सरकार द्वारा किसानों के हितार्थ चलाए जा रहे योजनाओं को बताया एवं योजना का लाभ लेने की बात कही.

कार्यक्रम के दौरान जिला कृषि पदाधिकारी अंजनी कुमार मिश्रा, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी शिवपुजन राम, जिला सहकारिता पदाधिकारी लोकनाथ महतो के द्वारा किसानों को विभाग के माध्यम से संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई एवं विभाग से संचालित योजना का लाभ उठाने की अपील की गई.

इस दौरान कृषि अनुसंधान केन्द्र चियांकी से आएं वैज्ञानिक डॉ प्रमोद कुमार के द्वारा मौजूद किसानों को फसल उत्पादन के तरीको को विस्तार पूर्वक बताया गया.

मौके पर डीआरडीए निदेशक पंकज कुमार सिंह, जिप सदस्य विनोद उरांव, सांसद प्रतिनिधि धनंजय कुमार, आत्मा के उप निदेशक सप्तमी झा, भोला कुमार समेत जिले भर के किसान मौजूद थे.

कार्यक्रम के दौरान विषय प्रवेश जिला कृषि पदाधिकारी अंजनी कुमार मिश्रा ने करवाया एवं मंच का संचालन वरिष्ठ पत्रकार आशीष टैगोर ने की.

किसानों को मिला स्वाॅयल हेल्थ कार्ड

बहुदेशीय भवन परिसर में आयोजित जिलास्तरीय कृषि सह प्रदर्शनी कार्यक्रम के दौरान किसानों के बीच पांच किसानों के बीच स्वाॅयल हेल्थ कार्ड वितरण किया गया.

इस दौरान स्वंय सहायता समूह के बीच कुदाल, खुरपी, स्प्रे मशीन, बीज समेत अन्य सामग्री का भी वितरित की गई. किसानों के बीच सामग्री का वितरण जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता कुमारी, उप विकास आयुक्त माधवी मिश्रा, डीआरडीए निदेशक पंकज कुमार सिंह के द्वारा किया गया.

कृषि प्रदर्शनी एवं स्टाॅल का किया अवलोकन

कृषि विभाग की ओर से आयोजित जिलास्तरीय कृषि सह प्रदर्शनी कार्यक्रम के दौरान लगाए गए कृषि प्रदर्शनी एवं स्टाॅल का निरीक्षण जिप अध्यक्ष सुनीता कुमारी एवं उप विकास आयुक्त माधवी मिश्रा के द्वारा किया गया.

किसानों के द्वारा प्रदर्शनी में लगाए गए उत्पादित कोहड़ा समेत अन्य सामग्री की तारीफ की गई. इस दौरान विभाग के माध्यम से संचालित योजनाओं के विभिन्न स्टाॅल का भी अवलोकन किया गया. इससे पूर्व जिप अध्यक्ष सुनीता कुमारी एवं उप विकास आयुक्त माधवी मिश्रा के द्वार फीता काट कर प्रदर्शनी कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कार्य नहीं करने वाले कर्मियों की होगी छुट्टी: माधवी मिश्रा

Next Post

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर आउटसोर्सिंग कर्मी

Next Post
अनिश्चितकालीन हड़ताल पर आउटसोर्सिंग कर्मी

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर आउटसोर्सिंग कर्मी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d