BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सेल्फी ऑवर : 1 घंटे में ढाई लाख से अधिक लोगों ने मास्क के साथ सेल्फी ली

by bnnbharat.com
October 22, 2020
in समाचार
Share on FacebookShare on Twitter


रांची:-रांची जिला प्रशासन द्वारा गुरुवार को पूर्वाह्न 11ः00 से 12ः00 के बीच पूर्व निर्धारित जागरुकता कार्यक्रम ’01 घण्टा 01 लाख सेल्फ़ी’ महा अभियान चलाया गया। इस महाअभियान में रांचीवासियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. साथ ही, लोगों ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम सहित व्हाट्सएप्प के जरिए सेल्फ़ी शेयर करते हुए एक ही अंदाज में लिखा, रांची विद मास्क.
यद्यपि आज के इस कार्यक्रम में ’’1 घंटे के अंतर्गत एक लाख सेल्फी’’ का लक्ष्य रखा गया था परंतु सेल्फी लेने वालों की संख्या इस लक्ष्य से बहुत आगे निकल गई। आधिकारिक रूप में कुल सेल्फीज की संख्या 2.24 लाख रही. जबकि फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर, इंस्टाग्राम आदि में भी लगभग 30,000 सेल्फी प्राप्त हुयीं । इस प्रकार लगभग ढाई लाख से अधिक लोगों ने मास्क के साथ सेल्फी लेकर मास्क के प्रति चले अनूठे जागरूकता अभियान में अपनी भागीदारी निभाई। देश भर में यह अपनी तरह का एक अनूठा कार्यक्रम रहा.
समाहरणालय परिसर में उपायुक्त, सिटी एसपी सहित सभी अधिकारियों एवं कर्मियों ने भी रांची विद मास्क महा अभियान में एक साथ ली सेल्फी
सेल्फी आवर (11 से 12) के दौरान समाहरणालय परिसर में उपायुक्त छवि रंजन, सिटी एसपी सौरभ सहित अन्य सभी विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने एक साथ मास्क वाली सेल्फी ली और अपने आस – पास के लोगों को जागरुक करने की शपथ ली.
इस अभियान में छात्रों, अभिभावकों, अध्यापकों, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों, पीडीएस दुकानदारों, एएनएम, सहिया, प्रज्ञा केंद्रों आदि ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. जिला स्तर पर विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने भी अपनी प्रखंड स्तरीय टीम सहित इस जागरूकता अभियान में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करवाने को को लेकर उन्हें प्रेरित करने में अहम भूमिका निभाई.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पूजा को लेकर साफ-सफाई के निमित्त विशेष अभियान चलाने का निर्देश

Next Post

सिटी एसपी ने विभिन्न पूजा पंडालों का किया निरीक्षण

Next Post

सिटी एसपी ने विभिन्न पूजा पंडालों का किया निरीक्षण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d