रांची:-.गुमला की एक युवती को पिकनिक मनाने के दौरान सेल्फी लेना महंगा पड़ा. 14 वर्षीय पुनिता कुजूर अपनी सहेलियों के साथ चैनपुर के लोरंबा छीडिया जलप्रपात घूमने गयी थी. खाना खाने के बाद सभी सहेलिया जलप्रपात के पास घूम रही थी. पुनिता ने जलप्रपात के किनारे खड़ा होकर सेल्फी लेने की कोशिश की.
तभी अचानक पुनिता का पैर फिसला और वो 40 फ़ीट नीचे जा गिरी. पुनिता की सहेलियों ने इसकी सूचना पर्यटन मित्रो को दी. पर्यटन मित्रो और ग्रामीणों के सहयोग से पुनिता को बाहर निकाला गया मगर तबतक उसकी मौत हो चुकी थी. चिकत्सको ने पुनिता को मृत घोषित कर दिया.

