BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चाय बेचते-बेचते पूरा चाय बगान बेच देबैं ई मनें- रामेश्वर उरांव

by bnnbharat.com
March 27, 2021
in समाचार
चाय बेचते-बेचते पूरा चाय बगान बेच देबैं ई मनें- रामेश्वर उरांव
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ0 रामेश्वर उरांव ने असम के सिलचर जिले के उधारबंद विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी सह राज्य के पूर्व मंत्री अजीत सिंह के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया. चाय बगान वाले इस आदिवासी बाहुल्य इलाके में बड़ी संख्या में झारखंड से गये जनजातीय समुदाय के लोग भी रहते है.  इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव शकील अहमद और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे भी उपस्थित थे.

डॉ0 रामेश्वर उरांव ने केंद्र सरकार की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा कटाक्ष करते हुए कहा कि -‘‘चाय बेचते-बेचते पूरा चाय बगान बेच देबैं ई मनें.’’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कहत रहैं चाय बेचत रहौं मोंय.. अब प्रधानमंत्री बने के बाद चाय बेचते-बेचते पूरा चाय बगान बेच देबैं… सावधान रहू रउरे मने…. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण पूरे देश की अर्थव्यवस्था को चोट पहुंची है. उन्होंने देश में बढ़ती महंगाई के लिए केंद्र सरकार का जिम्मेवार ठहराते हुए कहा कि पेट्राल, डीजल और रसोई गैस की कीमत में बढ़ोत्तरी से आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गयी है. वहीं कोरोना महामारी के नाम पर बिना सोचे-समझे फैसला लेते हुए पूरे देश को जेल बनाने का भी काम किया, इन सारी स्थितियों के लिए भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ही जिम्मेवार है.

डॉ0 रामेश्वर उरांव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने ही देश को आजादी दिलायी और विकास की बुनियादी रखी. अब तक जो भी विकास हुआ है, वह सारा काम कांग्रेस शासनकाल में ही हुआ है. कांग्रेस पार्टी ने चाय बागान में काम करने वाले मजदूरों को उनका उचित अधिकार दिलाने का वायदा किया है, चाय बागान के मजदूरों को मिलने वाली मजदूरी दर को 145 रुपये से बढ़ाकर 365 करने का निर्णय लिया गया है, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में मजदूरी दर में दोगुने से अधिक की वृद्धि होगी. ऐसे में सभी एकजुट हो और कांग्रेस को वोट दें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

स्वेज नहर के जाम से भारत पर बढ़ा संकट, निपटने के लिए सरकार अपनाएगी ये ‘4 आइडिया’

Next Post

राजा-रानी की मौत के शोक में दुर्गापुर गांव में लोग नहीं मनाते होली, किवदंती और अंधविश्वास के कारण अब भी आशंकित रहते है एक दर्जन टोले के लोग

Next Post
राजा-रानी की मौत के शोक में दुर्गापुर गांव में लोग नहीं मनाते होली, किवदंती और अंधविश्वास के कारण अब भी आशंकित रहते है एक दर्जन टोले के लोग

राजा-रानी की मौत के शोक में दुर्गापुर गांव में लोग नहीं मनाते होली, किवदंती और अंधविश्वास के कारण अब भी आशंकित रहते है एक दर्जन टोले के लोग

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d