खूंटी: जिले में लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए अफीम माफिया खूंटी से अफीम का तस्करी शुरू कर दिया है. हाल के दिनों में मारंगहादा थाना क्षेत्र इलाके से भारी मात्रा में अफीम डोडा बरामदगी के बाद खूंटी पुलिस सतर्क हो गईं है. कार्रवाई करते हुए खूंटी पुलिस ने शुक्रवार को मारंगहादा थाना क्षेत्र के कुजराम पुल के समीप चार तस्करों को अफीम के साथ गिरफ्तार किया है.
पुलिस ने इनके पास से 8 किलोग्राम अवैध अफीम भी बरामद किया है. संबंधित मामले में पुलिस ने NDPS एक्ट के खिलाफ मारंगहादा थाना में मामला दर्ज किया है. गिरफ्तार सभी अभियुक्त नवाडीह के संडासोम के राम सिंह पहान, बिरसा मुंडा, महादेव पहान, बिहारी पहान शामिल हैं. अफीम लेकर चारों माफिया बाहरी अफीम तस्करों को अफीम बेचने के फिराक में थे. बरामद 8 किलोग्राम अफीम का बाजार मूल्य लगभग 4 लाख रुपये आंका गया है.

