धनबाद: मेमको मोड़ स्थित गोल कोचिंग इंस्टीट्यूट में धारा 370 और 35A पर संगोष्ठी आयोजन किया गया. इस अवसर पर धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने शिक्षकों तथा छात्र छात्राओं से कहा कि कश्मीर और विकास के बीच में अनुच्छेद 370 एक बहुत बड़ी बाधा थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ शक्ति का फल था कि कश्मीर से धारा 370 और 35A की समाप्ति कर दी गई.जबसे अनुच्छेद 370 संविधान का हिस्सा बना, हम तभी से ये मानते थे कि ये अस्थायी है और इसे हटना चाहिए.हमारी तैयारी भी पहले से ही चल रही थी. हमारे एजेंडे में तो ये शुरू से ही था.जब हमारी सरकार आई तो हमने इसे हटा दिया.
अनुच्छेद 370 की वजह से देश में आतंकवाद आया, 370 कश्मीर में अलगाववाद भड़काने का माध्यम बना.
कश्मीर से कश्मीरी पंडितों, सूफी-संतों और सिखों को निकाल दिया गया और आतंकवाद अपने चरम पर पहुँचा. धारा 370 और 35a के हटने के बाद जम्मू कश्मीर में आतंकवाद की समाप्ति होगी और विकास की एक नई ऊंचाई प्राप्त होगी.
इस अवसर पर गोल कोचिंग इंस्टीट्यूट के निदेशक संजय आनंद ने कहा कि गोल कोचिंग इंस्टीट्यूट के छात्र-छात्रा पढ़ाई के साथ साथ राष्ट्र निर्माण के कार्य में भी आगे रहते हैं.इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी मिल्टन पार्थ सारथी ने कहा की धारा 370 और 35A अन्य विपक्षी दलों के लिए राजनीतिक मुद्दा हो सकता है लेकिन भाजपा के लिए यह देश को अखंड बनाने का संकल्प रहा है जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा किया.
इस कार्यक्रम के बाद वीर कुंवर सिंह कॉलोनी स्थित निर्मलानंद अपार्टमेंट में भी वहां के बुद्धिजीवियों के साथ धारा 370 और 35A पर विस्तार पूर्वक चर्चा का आयोजन किया गया जिसमें धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने धारा 370 और 35A पर विस्तार पूर्वक चर्चा क तथा यह बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक भारत श्रेष्ठ भारत बनने का कार्य प्रारंभ हो गया है और शीघ्र ही भारत विश्व गुरु बनेगा.इस अवसर पर डॉक्टर रंजन प्रसाद, रमा सिन्हा, डॉ उषा शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.

