जमशेदपुर :- एमजीएम अस्पताल सभागार में कोरोना वायरस को लेकर एक सेमिनार का आयोजन किया गया. जिसमे विषेशज्ञ डॉक्टरों ने इसके रोकथाम हेतु कई जानकारियां मेडिकल कालेज के छात्र, नर्सिंग स्टाफ़ तथा अस्पताल के कर्मचारियों को दी.
गौरतलब हो की राज्य भर के कई चिकित्सकों को इस वायरस से बचाव हेतु दिल्ली और रांची में ट्रेनिंग करवाई गई है. वहां से ट्रेनिंग प्राप्त करने के बाद राज्य के विभिन्न अस्पतालों में इस तरह के सेमिनार का आयोजन कर कोरोना वायरस के रोकथाम हेतु जानकारी मेडिकल स्टाफ़ को दिए जा रहे हैं. इस दौरान विषेशज्ञ ने कहा की चीन और इटली जैसे देशों में इस वायरस का असर चौथे स्टेज तक पहुंच चुका है जिस कारण वहां इतनी ज्यादा मौतें हुई है.
जबकि भारत में यह अभी प्रथम पायदान पर है, और अगर पहले से ही सभी सतर्क हो जाये तो ये वायरस नहीं फैलेगा. उन्होंने कहा की वायरस के बचाव के लिए मास्क सभी के लिए नहीं बल्कि जिनको भी सर्दी या जुखाम हुआ है, उन्हें इस्तेमाल करना होगा ताकि उनके शरीर से निकलने वाले बैक्टेरिया वातावरण में न फैले, वहीँ मास्क के इस्तेमाल के बाद इसे जला देना चाहिए ताकि किसी जानवर के शरीर में बैक्टेरिया न जाये. वहीँ कई अन्य तरह के जानकारियों को इस दौरान साझा किया गया.

