BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राजीव गांधी की जयंती को पर 20 को सेमिनार का होगा आयोजन-रामेश्वर उरांव

by bnnbharat.com
August 17, 2020
in Uncategorized
चीनी घुसपैठ पर झूठ बोलने वाले देशभक्त नहीं हो सकते : रामेश्वर उरांव
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज्य के वित्त और खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव की अध्यक्षता में उनके आवासीय कार्यालय में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती समारोह को लेकर तैयारियों पर चर्चा हुई. इस बैठक में पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश,राजेश ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, राजेश गुप्ता छोटू,निरंजन पासवान जोनल कोऑर्डिनेटर रामा खलखो समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.
प्रदेश अध्यक्ष के आवासीय कार्यालय में हुई इस बैठक में 20 अगस्त को राजीव गांधी की जयंती सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सादगी से मनाने का निर्णय लिया गया. इस मौके पर बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है, उन्होंने कहा कि राजीव गांधी के नेतृत्व में ही देश में कंप्यूटर क्रांति हुई और युवाओं को अधिकार मिला. उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को राजीव गांधी के 5 वर्षों के कार्यकाल के बारे में जानकारी दिए जाने की जरूरत है इसे लेकर 20 अगस्त को एक सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है.
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे एवं डा राजेश गुप्ता ने बताया कि प्रदेश कार्यालय में आयोजित सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में शिक्षा विद आर एन झा मौजूद रहेंगे,जबकि मंत्री आलमगीर आलम,बादल पत्रलेख, बन्ना गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रुप मे उपस्थित रहेंगे. उन्होंने कहा कि राजीव गांधी की जयंती के मौके पर शहर में जगह जगह जगह बैनर और होर्डिंग लगाई जाए इसके अलावा तोरण द्वार भी बनाए जाएंगे.
उन्होंने बताया कि जयंती की पूर्व संध्या पर 19 अगस्त को राजधानी रांची के बिरसा मुंडा चौक पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया जाऐगा एवं गरीबों को भोजन कराया जाएगा.श्रद्धांजलि समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा रामेश्वर उराँव होंगे.जबकि समारोह का आयोजन रवि ट्रेवल्स के निदेशक अभय कुमार सिंह द्वारा किया जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मरीजों का शोषण करने वाले निजी अस्पताल का लाइसेंस किया जाएगा रद्द : स्वास्थ्य मंत्री

Next Post

भाजपा सरकार के द्वारा बिजली के क्षेत्र में किये गए कार्य मूर्त रूप ले रहे हैं – भाजपा

Next Post
भाजपा नेता के छोटे भाई का निधन

भाजपा सरकार के द्वारा बिजली के क्षेत्र में किये गए कार्य मूर्त रूप ले रहे हैं - भाजपा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d