रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता एवं वरिष्ठ नेता अवतार सिंह तारी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. मालूम हो कि वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे.
अवतार सिंह तारी बहुत ही मृदूभाषी, मिलनसार एवं कांग्रेस के समर्पित नेता थे. प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी समिति के सदस्य एवं प्रवक्ता के रूप में लंबे समय तक कांग्रेस का काम किये थे. कांग्रेस कार्यालय में उनके निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया और उनके प्रति शोक व्यक्त किया गया.
शोक व्यक्त करने वालों में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता एवं कार्यकारी अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश, संजय लाल पासवान, मानस सिन्हा, जोनल को-ऑर्डिनेटर आशोक चैधरी, रवीन्द्र सिंह, प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ राजेश गुप्ता, मदन मोहन शर्मा, डॉ एम तौसीफ, राजीव रंजन प्रसाद, कुमार राजा, गजेन्द्र सिंह, जगदीश साहु, सलीम खान, प्रभात कुमार, राजेश सिंह सन्नी, उज्ज्वल प्रकाश तिवारी, वेद प्रकाश तिवारी, जितेन्द्र त्रिवेदी, मुकेश यादव, नरेन्द्र लाल गोपी आदि शामिल थे.

