नई दिल्लीः कांग्रेस के सीनियर नेता पी.सी.चाको ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. चाको ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है और अपना इस्तीफा पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज दिया है. इस्तीफे की घोषणा के बाद पीसी चाको ने कहा, “मैं पिछले कई दिनों से इस फैसले पर सोच रहा था. मैं केरल से हूं, जहां कांग्रेस पार्टी जैसा कुछ नहीं है. वहां 2 पार्टी हैं- कांग्रेस (आई) और कांग्रेस (ए). वहां 2 पार्टियों की कोऑर्डिनेशन कमिटी है, जो KPCC के रूप में काम कर रही है.”

